×

भारत से हिला चीन: लॉन्च किया iC Browser, कुछ घंटे में रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड

TATA कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत बनारस में भारत का पहला देसी ब्राउजर लांच किया गया है। इस ब्राउजर का नाम iC Browse है। इस ऐप के लॉन्च होने के कुछ घंटों के अंदर ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Shreya
Published on: 23 Sep 2020 10:46 AM GMT
भारत से हिला चीन: लॉन्च किया iC Browser, कुछ घंटे में रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड
X
भारत से हिला चीन: लॉन्च किया iC Browser, कुछ घंटे में रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड

बनारस: TATA कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत बनारस में भारत का पहला देसी ब्राउजर लांच किया गया है। इस ब्राउजर का नाम iC Browse है। वहीं इस ऐप के लॉन्च होने के कुछ घंटों के अंदर ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे कुछ घंटों में चार लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। Uc Broswer के बैन होने के बाद iC Browser ऐप भारतीयों के लिए बेहतरीन विकल्प बन कर उभरा है।

डाटा लीक होने का कोई चांस नहीं

इस ऐप को सॉफ्टवेयर इंजीयनर अर्पित सेठ ने बनाया है। ये कई सालों तक मल्टीनेशन कम्पनी TCS में कार्यरत थे। अर्पित के मुताबिक, चाइनीज ऐप्स द्वारा भारत से डाटा चोरी करने की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए iC ब्राउजर ऐप बनाया गया है। साथ ही इसका सर्वर भारत में ही होने के चलते डाटा लीक होने के चांस ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि लॉन्च होने के आधे घंटे के भीतर ही इसे चार लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

यह भी पढ़ें: जवानों पर हमला: आतंकियों ने घाटी में रची खूनी साजिश, मारा गया एक नापाक

TATA EX EMPLOYEE TATA के कर्मचारी ने लॉन्च किया भारतीय ऐप (फोटो- सोशल मीडिया)

किसी तरह का डाटा नहीं करता है स्टोर

iC Browser किसी भी तरह का डाटा स्टोर करके नहीं रखता है, ऐसे में डाटा और अन्य जानकारियां लीक होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। इस ऐप में ब्राउजिंग की स्पीड भी काफी तेज है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे यूज करने के बाद इस पर सर्च किया गया डाटा अपने आप ही क्लियर हो जाता है। इस ऐप में Short Video फीचर भी जोड़ा गया है। जिसने चीनी वीडियो ऐप TikTok को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। इसमें आसान इंटरफेस दिया गया है, जिससे यूजर्स वीडियो को क्रिएट, एडिट और शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कहां गया विकास: बुरे हाल में चंबल का बीहड़, उठाई गई फिल्म सिटी बनाने की मांग

गूगल प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड

बता दें कि iC Browser एक फ्री ऐप है, जिसे गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक पूरी तरह सुरक्षित है और स्वदेशी भारतीय ऐप है। इसके माध्यम से यूजर्स देश-दुनिया की खबरों को तेजी से पाने के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हादसे से मचा हड़कंप: खाई में पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story