×

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन: पार्टी में शोक की लहर, पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं

शनिवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है।

Shreya
Published on: 2 Jan 2021 6:14 AM GMT
कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन: पार्टी में शोक की लहर, पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं
X
वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का निधन, कांग्रेस में पसरा मातम

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से मातम का माहौल छा गया है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और Congress के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह (Sardar Buta Singh) का शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि बूटा सिंब लंबे समय से बीमारी चल रहे थे। उन्होंने आज अंतिम सांस ली है। उन्हें 'दलितों का मसीहा' कहा जाता था। बूटा सिंह के निधन से कांग्रेस में मातम पसर गया है। उनके निधन पर राहुल गांधी ने शोक प्रकट किया है।

राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।



यह भी पढ़ें: लड़कियों की पार्टी में मारपीट: जश्न में हुआ ऐसा, पड़ोसी ने पहुंच घूसों से पीटा

PM मोदी ने प्रकट किया दुख

राहुल गांधी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।



बूटा सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति

बता दें कि बीते कुछ महीने के अंदर कांग्रेस ने अपने कई दिग्गज नेताओं को खो दिया है। इससे पहले वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और अहमद पटेल का भी बीते दिनों निधन हो गया था। अब सरदार बूटा सिंह की मौत को कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। बूटा सिंह बीते काफी समय से बीमार थे। उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को मिल सकता है कैबिनेट रैंक, जानें पूरी बात

नेहरू और गांधी परिवार के काफी करीब थे बूटा सिंह

सरदार बूटा सिंह नेहरू और गांधी परिवार के काफी करीबी रहे। वो अपने राजनीतिक सफर के दौरान भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री और खेल मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की खतरनाक साजिश कैमरे में हुई कैद, भारतीय सीमा पर अलर्ट जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story