×

शहीद अफरीदी को लताड़: गंभीर ने कर दी हालत खराब, मोदी को बोला था डरपोक

वीडियो में अफरीदी ने पीएम मोदी पर मजहब की आग फैलाने का आरोप भी लगाया।अफरीदी ने कहा कि पीएम मोदी दिल और दिमाग से काफी कमजोर हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 17 May 2020 10:57 AM GMT
शहीद अफरीदी को लताड़: गंभीर ने कर दी हालत खराब, मोदी को बोला था डरपोक
X

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हमेशा जारी रहती है। फिर चाहे वो बॉर्डर पर हो, क्रिकेट के मैदान में हो या फिर जुबानी हो। जंग होती ही रहती है। क्योंकि पाकिस्तान और उसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। और भारत भी अब न्यू इंडिया है इसे ईंट का जवाब पत्थर से देना अच्छे से आता है। अब ताजा मामला है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के उस बयान का जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डरपोक बताया था और कश्मीर विषय पर विवादित टिप्पड़ी की थी। अब उनको इसका करारा जवाब बीजेपी सांसद और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने।

गंभीर ने इमरान-बाजवा को बताया जोकर

गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को लताड़ते हुए उनके बेतुके बयानों का मुंह तोड़ जवाब दिया है। गंभीर ने ट्वीटर पर लिखा, ' पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं, ऐसा कहना है 16 साल के शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश? गंभीर ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को 16 साल का एक लड़का बताया।

तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाक सेना प्रमुख बाजवा को जोकर बता दिया। गंभीर ने अपने ट्वीट के जरिये अफरीदी को याद दिलाया कि पता भी नहीं चलेगा कि पाकिस्तान कहां गया और कहा गया वो कश्मीर जिस पर पाकिस्तान आंख गड़ाए बैठा है। गंभीर ने अफरीदी को बंगलादेश के बारे में याद दिलाया जिसे कैसे भारत ने पाकिस्तान से अलग कर दिया। फिलहाल गंभीर का ये मुहं तोड़ जवाब अफरीदी सहित पूरे पाकिस्तान को बड़ा अखरने वाला है।

अफरीदी ने पीएम मोदी को बताया था डरपोक, कहा दिल-दिमाग से कमजोर आदमी

अब यहां हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। अक्सर विवादों में रहने वाले और अधिकतर गौतम गंभीर से लताड़ खाने वाले शहीद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अफरीदी 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अफरीदी पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कई अलग-अलग क्लिप्स में ट्वीटर पर शेयर किया गया है। अफरीदी वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं। लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है। लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है।

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार गाड़ी का कहर: कई पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर अस्पताल में भर्ती

मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें जवाब देना होगा। वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने 7 लाख की फौज जमा की है। जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22-23 करोड़ की फौज खड़ी है। यूनाइटेड नेशंस के बनने का मकसद का भी समझ नहीं आता' इस वीडियो में अफरीदी ने पीएम मोदी पर मजहब की आग फैअलाने का आरोप भी लगाया।

अफरीदी ने कहा कि पीएम मोदी दिल और दिमाग से काफी कमजोर हैं। फिलहाल अफरीदी के इस बयान के बाद इस पर विवाद उठना लाजिमी था। लेकिन इस मसले सब सबसे पहले आगे आए हमेशा भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर। जिन्होंने यहां भी अफरीदी के खिलाफ शुरुआत करते हुए उन्हें लताड़ लगाई है। अब देखना है कि कोई और अफरीदी की क्लास लगाने के लिए आगे आता है या नहीं।

भारतीय सपूत अभिनंदन का उड़ाया मजाक

इसी वीडियो की एक और क्लिप भी वायरल हो रही है। इस दूसरी क्लिप में भी अफरीदी आअग उगलते ही नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में अफरीदी भारतीय वीर सपूत विंग कमांडर अभिनन्दन की बात कर रहे हैं। जिन्हें पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में अभिनन्दन का प्लेन पाकिस्तान में क्रैश हो जाने के बाद पकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें- अवैध वाहनों से प्रवासी मजदूरों की यात्राएं रोके पुलिस: सीएम योगी

अफरीदी वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में कहते हैं कि, 'हमने उनके लोगों को हवा में मारके चाय पिलाकर वापस भिजवाया इज्जत के साथ। हमने दुनिया को यह पैगाम दिया कि हम अमन पसंद लोग हैं, हम प्यार मोहब्बत की बात समझने वाले लोग हैं। हां. लेकिन आप प्यार मोहब्बत से बातें करोगे तब।'

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story