×

जानिए एक बार फिर क्यों चर्चा में हैं गिरिराज सिंह, किया ये काम

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार एक बार फिर वह चर्चा में हैं, लेकिन इस अपने बयान की वजह से नहीं। इस बार वह ड्रोन उड़ाने को लेकर चर्चा में हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Nov 2019 10:36 AM GMT
जानिए एक बार फिर क्यों चर्चा में हैं गिरिराज सिंह, किया ये काम
X

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार एक बार फिर वह चर्चा में हैं, लेकिन इस अपने बयान की वजह से नहीं। इस बार वह ड्रोन उड़ाने को लेकर चर्चा में हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे थे और यहां उन्होंने ड्रोन उड़ाया गिरिराज सिंह ने इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर दी और इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें...CM योगी ने स्वाति सिंह को किया तलब, सीओ को धमकाने का ऑडियो हुआ था वायरल

गिरिराज सिंह के इस ट्वीट को लोग रीट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मंत्री जी बम गिराने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कई लोगों ने भी गिरिराज सिंह के ड्रोन उड़ाते इस वीडियो को शेयर और रीट्वीट किया है।



यह भी पढ़ें...मिग 29 K का लडाकू विमान यहां हुआ क्रैश, धुएं के गुबार से दहशत में आये लोग

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत जोरदार साहब। बस पाकिस्तान में सचमुच बड़ा बम लगाकर ड्रोन उड़ा दो। एक और यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान बॉर्डर पर होते तो उधर हड़कंप मच जाता।

दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में लोगों से मिलने के लिए गए थे। यहां देर शाम वो मुख्य बाजार में निकलकर राहगीरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी-ठेले वालों और अन्य लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें...BJP का कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन, कहा- राफेल पर मांफी मांगे राहुल

इसके बाद गिरिराज सिंह ने एक ड्रोन उड़ाया, जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया में इसको शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story