×

कोरोना बरपा रहा कहर, अब गुजरात में फैला ये वायरस, मचा हड़कंप

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस बीच अब गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस सामने आया है। यह वायरस इतना भयावह है कि ये सिर्फ हवा से फैलता है।

Dharmendra kumar
Published on: 14 March 2020 2:08 PM GMT
कोरोना बरपा रहा कहर, अब गुजरात में फैला ये वायरस, मचा हड़कंप
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस बीच अब गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस सामने आया है। यह वायरस इतना भयावह है कि ये सिर्फ हवा से फैलता है और जानवरों से इंसान में फैलने में समय नहीं लगता। जानवर के पास जाने से ये वायरस इंसान में फैल जाता है।

दरअसल एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच की गई तो घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस मिला। इलाज के दौरान ही घोड़े की मौत हो गई। वायरस की पुष्टि होने के बाद घोड़े के साथ रखे गए दूसरे घोड़े की भी जांच की गई, जिसमें सभी चार घोड़ों का ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव मिला।

इसके बाद वन विभाग ने इन घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर उनको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्हें रिहाइशी इलाके से दूर दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी दिल्ली में बर्फबारी: अचानक बदला मौसम, घरों से बाहर आए लोग

घोड़े में पाए गए ग्लेंडर नाम के इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट आस-पास के सभी पालतू जानवरों की चेकिंग हो रही है, ताकि अगर वायरस दूसरे जानवर में फैलता है तो उसे रोका जा सके। तो वहीं उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों की भी चेकिंग हो रही है। यह वायरस इंसान में भी हवा के जरिए फैलता है।

यह भी पढ़ें...कोरोना वायरस: बाबा रामदेव का दावा, अभी से किया ये उपाय तो नहीं होगी बीमारी

गौरतलब है कि घोड़े पालने वाले अब्दुल सत्तार पठान का एक घोड़ा काफी समय से बीमार था। उस घोड़े को पशु अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरे घोड़े में भी ये वायरस पॉजिटिव पाया गया। ग्लेंडर वायरस के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद संतरामपुर शहर और तहसील के घोड़े, खच्चर और गधे को मिलाकर 176 जानवरों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं।

यह वायरस घोड़े की प्रजाति में ज्यादातर देखने को मिलता है, जो इंसान में भी जानवर के संपर्क में आने की वजह से फैलने का खतरा रहता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story