×

बर्तन में छुपाकर लाते थे सोना, तीन तस्कर ऐसे हुए गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक चीनी नागरिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ताइवान और हांगकांग के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के प्रमुख लोगों में शामिल हैं।

Aditya Mishra
Published on: 7 Nov 2019 11:55 AM GMT
बर्तन में छुपाकर लाते थे सोना, तीन तस्कर ऐसे हुए गिरफ्तार
X

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक चीनी नागरिक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ताइवान और हांगकांग के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के प्रमुख लोगों में शामिल हैं। उनके पास से 21 किलो से अधिक सोना भी बरामद किया गया।

एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। डीआरआई ने एक बयान में बताया कि एक चीनी नागरिक और एक ताईवानी नागरिक सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआती जांच से लगता है कि भारत में तस्करी करने के मामले में दो अलग-अलग गिरोह शामिल हैं, जिनमें एक चीन का है और दूसरा ताइवान का है। सोने को बर्तनों और अन्य घरेलू सामानों में छिपाकर लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...ये जानते हैं! कौन-कौन से हैं ऐसे देश, जिनके पास सबसे ज़्यादा सोना

पकड़ा गया 7.62 करोड़ रुपये का गोल्ड

डीआरआई ने बताया कि तस्करी के जरिए लाया गया सोना करोल बाग में सुनारों को बेचा जाता है। उनकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में डीआरआई अधिकारियों ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में एक फ्लैट से 21 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 7.62 करोड़ रुपये है।

चीनी नागरिक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट से एक ताइवानी नागरिक और एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया, जो वहां सोने की खेप लेने आये थे।

इसके अलावा, चीनी नागरिक को सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें...फौरन खरीद लें सोना, इससे सस्ता फिर नहीं मिलेगा, यहां से करे खरीदारी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story