×

ये जानते हैं! कौन-कौन से हैं ऐसे देश, जिनके पास सबसे ज़्यादा सोना

सोना सबसे चमकदार मूल्यवान धातु है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक प्राप्त है। भारत के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ण्डामेंटल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने ब्लैक गोल्ड नामक पदार्थ की खोज किया था।

Roshni Khan
Published on: 6 Nov 2019 7:35 AM GMT
ये जानते हैं! कौन-कौन से हैं ऐसे देश, जिनके पास सबसे ज़्यादा सोना
X

नई दिल्ली: सोना सबसे चमकदार मूल्यवान धातु है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक प्राप्त है। भारत के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ण्डामेंटल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने ब्लैक गोल्ड नामक पदार्थ की खोज किया था। यह धातु बहुत कीमती है और प्राचीन काल से सिक्के बनाने, आभूषण बनाने एवं धन के संग्रह के लिये प्रयोग की जाती रही है। सोना घना, मुलायम, चमकदार, सर्वाधिक संपीड्य एवं तन्य (ductile) धातु है।

सोने से ही जुड़ी खबर सामने आ रही हैं। शायद बहुत ही कम लोगों को पता है कि दुनिया मे सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने रिपोर्ट जारी करके बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है।

ये भी पढ़ें:Live Update: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर कशमकश जारी, यहां पढ़ें आज का घटनाक्रम

तो आइए जानते हैं सर्वाधिक सोने के भंडार वाले टॉप देशों के नाम...

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। उसके पास 8133 टन सोना मौजूद है। जो उसके विदेशी मुद्रा भंडार का 76।9% है।

दूसरे नंबर पर जर्मनी का नाम आता है। जर्मनी के पास कुल 3366.8 टन सोना मौजूद है। इसकी विदेशी मुद्रा भंडार में हिस्सेदारी 73% है।

गोल्ड रिजर्व में तीसरे नंबर पर इटली का नाम आता है। इसके पास 2451.8 टन सोना है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का 68.4% है।

दुनिया में 4 नंबर पर में फ्रांस मौजूद है। इसके पास कुल 2436 टन सोना मौजूद है।

5वें नंबर पर रूस का नाम आता है। रूस के पास 2241.9 टन सोना है, जो इसकी विदेशी मुद्रा भंडार का 20.2% है।

6वें स्थान पर हमारा पड़ोसी मुल्क चीन का नाम आता है। चीन के पास 1948।3 टन सोना है। जो इसके विदेशी मुद्रा भंडार का 2.9% है।

ये भी पढ़ें:खरतनाक है ये ऐप: कर देंगे आपका अकाउंट खाली, नहीं उठाया ये कदम तो….

दुनिया के 7वें स्थान पर स्विट्जरलैंड का नाम आता है। इसके पास 1040 टन सोना मौजूद है।

8वें स्थान पर जापान मौजूद है। जापान के पास 765.2 टन सोना मौजूद है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का 2.8% है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में 9वें स्थान पर भारत मौजूद है। हमारे पास 618.2 टन सोने का रिजर्व है। इस सोने की विदेशी मुद्रा भंडार में हिस्सेदारी 6.9% है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story