×

कोरोना पर अब तक की सबसे अच्छी खबर, देश में पहली बार हुआ ऐसा

देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में 52 लाख अधिक लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इस बीच अच्छी खबर सामने आई है। देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

Newstrack
Published on: 18 Sep 2020 5:56 PM GMT
कोरोना पर अब तक की सबसे अच्छी खबर, देश में पहली बार हुआ ऐसा
X
देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से जंग जीतने वाले (ठीक होने वाले) लोगों की संख्या 42 लाख के करीब जा पहुंची है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में 52 लाख अधिक लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन इस बीच अच्छी खबर सामने आई है। देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से जंग जीतने वाले (ठीक होने वाले) लोगों की संख्या 42 लाख के करीब जा पहुंची है।

हालांकि भारत में इस दौरान 91 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों का संख्या 53 लाख के करीब पहुंची गई। इस महामारी से अब तक 85 हजार से अधिक लोगों की मोत हो गई है।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार देर रात से अब तक 91,236 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 52 लाख 93 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 98,910 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 41.94 लाख तक पहुंच गया है।

Covid-19

यह भी पढ़ें...रेलवे पुलिस दे रही टक्कर: ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, अबतक वसूला लाखों का जुर्माना

कोरोना महामारी के कारण और 1,223 लोगों की जान चली गई है। मृतकों की संख्या 85,520 पर पहुंच चुकी है। तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 52.14 लाख है। तो वहीं 41.12 लाख मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 84,372 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें...पैसा मिलना शुरू: सरकार ने दी खुशखबरी, खातें में पहुंची इतनी रकम

पांच राज्यों में सबसे अधिक सक्रिय मामले और ठीक हुए मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के पाचं राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही इसी पांच राज्यों में कोरोना महामारी से ठीक होने वाले सबसे अधिक मरीज भी हैं। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 78.86 प्रतिशत हो गई है, तो वहीं मृत्युदर घटकर 1.63 प्रतिशत पर आ गई है। बीते 11 दिनों से रोज 70 हजार से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें...15 सेकेंड में कोरोना होगा खत्म, इस चीज का करें इस्तेमाल, रिसर्च में दावा

सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 21,656 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का की संख्या 11.67 लाख से अधिक हो गई है। 405 लोगों की मौत हो गई है। अब तक राज्य में 31,791 लोगों की जान गई है, तो वहीं 22 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना से अब तक 8.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story