×

गूगल में पहली एशियाई महिला: 12 साल में शुरू किया सफर, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

बृहस्पतिवार को गूगल ने भारतीय तैराक आरती साहा की 80वीं जयंती पर डूडल बनाया। जानकारी के लिए बताया दें, कि आरती साहा सन् 1960 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं।

Newstrack
Published on: 24 Sep 2020 7:36 AM GMT
गूगल में पहली एशियाई महिला: 12 साल में शुरू किया सफर, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड
X
बृहस्पतिवार को गूगल ने भारतीय तैराक आरती साहा की 80वीं जयंती पर डूडल बनाया। आरती साहा सन् 1960 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं।

नई दिल्ली: बृहस्पतिवार को गूगल ने भारतीय तैराक आरती साहा की 80वीं जयंती पर डूडल बनाया। जानकारी के लिए बताया दें, कि आरती साहा सन् 1960 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं। ऐसे में गूगल की तरफ से लोगों को संदेश देने और याद करने के लिए डूडल उनके सम्मान के रूप में बनाए जाते हैं। गूगल ज्यादातर हर दिन किसी न किसी महान शख्सियत को याद करते हुए या लोगों को जागरूक करने के लिए डूडल बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें... नौकरीवालों खुशखबरी: नहीं करना होगा अब 5 साल का इंतजार, सरकार ने दिया तोहफा

कई तैराकी रिकॉर्ड तोड़ दिए

भारतीय तैराक आरती साहा का जन्म 24 सितंबर, 1940 को कोलकाता में हुआ था। ऐसे में उन्होंने हुगली नदी के किनारे तैरना सीखा। इसके बाद में उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धी तैराकों में से एक सचिन नाग की निगरानी में प्रशिक्षण लिया। 5 साल की उम्र में साहा ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। 11 साल की उम्र तक उन्होंने कई तैराकी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में सन् 1952 में 12 साल की उम्र में आरती साहा ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया। वह भाग लेने वाली भारत की पहली टीम में शामिल थीं। साहा टीम में शामिल चार महिलाओं में से एक थीं।

AARTI SAHA फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...Google Map बताएगा आपके क्षेत्र में कहां है कोरोना के मरीज, यहां जानें कैसे

पहली एशियाई महिला

ऐसे में 18 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लिश चैनल को पार करने का प्रयास किया। एक असफल प्रयास के बाद, वह यात्रा पूरी करने में सफल रही। ऐसा करने वाली वह पहली एशियाई महिला बन गईं।

बृहस्पतिवार को गूगल ने आरती साहा को इंग्लिश चैनल को पार करते हुए दर्शाया। इसके साथ ही इसमें उनके चित्र को कंपास के साथ चित्रित किया गया। इस चित्र को कोलकाता के कलाकार लावण्या नायडू ने बनाया था।

ऐसे में कोलकाता के कलाकार लावण्या नायडू ने कहा कि आरती साहा कोलकाता के घरों में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि यह हमारे देश के इतिहास में जब भी किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को याद किया जाएगा, तो उसमें आरती साहा का नाम भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें...बारिश के पानी से टूट गया बांध, जान बचाकर भागे लोग, बिजली गिरने से कई की मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story