×

Google ने दिया झटका: बंद हो गया सबसे बड़ा पॉपुलर ऐप, लेकिन मिल रहा ये ऑप्शन

Google ने अपना पॉपुलर ऐप गूगल प्ले म्यूजिक बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इस ऐप को साल 2011 में लॉन्च किया था। इस ऐप को YouTube Music से रिप्लेस किया जा रहा है। 

Shreya
Published on: 23 Oct 2020 8:44 AM GMT
Google ने दिया झटका: बंद हो गया सबसे बड़ा पॉपुलर ऐप, लेकिन मिल रहा ये ऑप्शन
X
Google ने दिया झटका: बंद हो गया सबसे बड़ा पॉपुलर ऐप, लेकिन मिल रहा ये ऑप्शन

नई दिल्ली: गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, गूगल (Google) ने लंबे समय के बाद अपना पॉपुलर ऐप बंद करने का फैसला किया है। हालांकि कंपनी द्वारा यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) की शुरुआत करने के बाद से ही यह फैसला साफ हो गया था कि कंपनी इस ऐप को बंद कर सकती है।

2011 में गूगल प्ले म्यूजिक किया गया था लॉन्च

बता दें कि गूगल ने साल 2011 में गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) को लॉन्च किया था। पहले तो कुछ समय तक इस ऐप को बीटा में रखा गया, लेकिन फिर 2011 के अंत यानी नवंबर में इस फाइनल लॉन्च किया गया था। इस ऐप को काफी ज्यादा तादाद में यूज किया जाता है। कई म्यूजिक लवर इस ऐप के जरिए अपना मनपसंद गाना सुनते हैं।

कंपनी ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि गूगल ने अगस्त 2020 में कहा था कि कंपनी अब धीरे धीरे गूगल प्ले म्यूजिक (Google Play Music) को बंद करेगी। वहीं अब कंपनी अपने वादे के मुताबिक गूगल प्ले म्यूजिक को YouTube Music से रिप्लेस कर रही है। कंपनी अपने करीब नौ साल पुराने ऐप को ऑफिशियली शट डाउन करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: LJP पर नरम और विपक्ष पर खूब गरम हुए पीएम मोदी, पढ़ें बिहार रैली की दस खास बातें

youtube music (फोटो- सोशल मीडिया)

यूजर्स को दिया जा रहा ये मैसेज

वहीं कंपनी की ओर से गूगल प्ले म्यूजिक ऐप को खोलने पर इस सर्विस के शट डाउन किए जाने का मैसेज दिया जा रहा है। ऐप को खोलने पर गूगल प्ले म्यूजिक नो लोंगर अवेलबल (Google Play Music No longer Available) लिखा दिखाई दे रहा है। हालांकि यूजर्स को Google Play Music से यूट्यूब म्यूजिक में ट्रैक्स को माइग्रेट करने की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: विमान में आतंकवादी: यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी, अलर्ट हुआ सुरक्षा विभाग

यूट्यूब म्यूजिक में ट्रांसफर कर सकते हैं म्यूजिक के कंटेंट

आप गूगल प्ले म्यूजिक के कंटेंट को यूट्यूब म्यूजिक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैनेज योर डाटा का ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसके जरिए गूगल प्ले म्यूजिक की आपकी लाइब्रेरी डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं यहां से अगर यूजर्स चाहे तो रिकोमेंडेशन हिस्ट्री डिलीट भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: योगी देंगे नियुक्ति पत्र: सहायक अध्यापकों में खुशी की लहर, ऑनलाइन होगा सारा काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story