×

इन राज्यों के बदले राज्यपाल, यूपी को मिली आनन्दी बेन पटेल

आज देश के कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया गया है। उन राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, नगालैँड शामिल है।

Vidushi Mishra
Published on: 20 July 2019 12:17 PM GMT
इन राज्यों के बदले राज्यपाल, यूपी को मिली आनन्दी बेन पटेल
X
आनन्दी बेन पटेल

नई दिल्ली : आज देश के कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया गया है। उन राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, नगालैँड शामिल है। राज्यों को मिले नये राज्यपालों के नाम इस प्रकार हैं...

यह भी देखें... यूपी की नई राज्‍यपाल होंगी आनंदीबेन पटेल, जानिए कहां-कहां के बदले गवर्नर

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश के नये राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पश्चिम बंगाल का राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बनाया गया है।

त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है।

फागू चौहान को बिहार के राज्यपाल

आर एन रवि को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी देखें... शीला दीक्षित: पंजाब की बिटिया ने यूपी से सीखी राजनीति, दिल्ली ने दिया ताज

पिछले कुछ दिन से इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि देशभर के कई राज्यों में राज्यपालों के तबादले किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक (85 वर्षीय) को आराम दिया गया है और उनकी जगह पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार के राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान को नियुक्त किया गया है। फागू चौहान यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। एक जनवरी 1948 को जन्मे चौहान शेखुपुर आजमगढ़ से आते हैं। 17वें यूपी विधान सभा चुनाव में चौहान सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। वे घोसी से निर्वाचित हुए थे। पार्टी ने उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

यह भी देखें... भारत का एक ऐसा इलाका जहां सिर्फ बेटे ही बेटे हो रहे हैं पैदा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story