×

सूरज को उगने से रोकने का दावा करने वाले इस बाबा पर लड़की ने किया बड़ा खुलासा

गुजरात के अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Aditya Mishra
Published on: 23 Nov 2019 1:04 PM GMT
सूरज को उगने से रोकने का दावा करने वाले इस बाबा पर लड़की ने किया बड़ा खुलासा
X

नई दिल्ली: विवादों में घिरा स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था।

उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। स्वामी नित्यानंद के आश्रम में छुड़ाई गई एक नाबालिग लड़की ने मीडिया से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किये है।

उन्हें आश्रम में मानसिक अत्याचार का सामना करना पड़ा था। उनका कहना है कि उन्हें आधी रात को जगाकर भारी आभूषण पहनाए जाते और मेकअप कराके स्वामी नित्यानंद के लिए वीडियो बनाया जाता था।

ये भी पढ़ें...फिर चर्चा में नित्यानंद! आश्रम में बच्चों को कैद करने के आरोप में संचालिकाएं गिरफ्तार

आश्रम से निकलने की नहीं थी छूट

उन्होंने बताया कि मेरी बड़ी बहने वहां से निकल नहीं पा रही थी, मैं इस बात की गवाह हूं कि स्वामी जी के सीधे निर्देश के बाद मेरी बहने ने वीडियो बनाए थे।

पीड़िता ने बताया कि आश्रम के लोग हमारे माता-पिता के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था और हमसे भी ऐसा ही करने के लिए कहा जाता था लेकिन हमने उसे करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने आगे बताया कि आश्रम के प्रशासन ने आध्यात्मिक प्रक्रिया के नाम पर दो महीने तक एक कमरे में भी बंद कर दिया था।

बच्चों को अगवा करने पर केस दर्ज

गुजरात के अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि नित्यानंद के दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।

आश्रम के लिए चंदा एकत्र करने के काम में इन बच्चों का इस्तेमाल बाल श्रमिक के तौर पर किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें...नित्यानंद का सत्यापन न कराने पर प्रिंसिपल हुए गिरफ्तार

कौन हैं स्वामी नित्यानंद?

स्वामी नित्यानंद का जन्म एक जनवरी, 1978 को तमिलनाड़ु के थिरुनामलाई में हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही संन्यास लेने का दावा किया था। बाद में उन्होंने ध्यानपीठम नाम से अपनी संस्था बनाई।

इन आरोपों से इतर नित्यानंद अजीबोगरीब बयान देने के कारण भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि वो गाय, बंदर और शेर की तमिल और संस्कृत में लोगों से बात करा सकते हैं।

नित्यानंद पर अभिनेत्री से रेप का आरोप

नित्यानंद पर एक तमिल अभिनेत्री के साथ रेप का आरोप है। लगभग नौ साल पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नित्यनांद और अभिनेत्री आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। कई टीवी चैनलों पर यह वीडियो चला था।

तब नित्यानंद ने कहा था कि यह वीडियो फर्जी है। जांच में उनकी बात झूठ साबित हुई। बाद में उन्होंने दूसरी दलील देते हए कहा कि उन्होंने सहमति से संबंध बनाए थे। उनकी इस दलील को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें...महिलाओं के भोगी ये बाबा! स्वामी चिन्मयानंद के अलावा इन पर ऐसे गंभीर आरोप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story