×

महिलाओं के भोगी ये बाबा! स्वामी चिन्मयानंद के अलावा इन पर ऐसे गंभीर आरोप

शनिधाम मंदिर दिल्ली में मौजूद है। यह मंदिर काफी मशहूर है। दाती महाराज इसी मंदिर के संस्थापक हैं। राजस्थान के पाली जिले में जन्मे दाती महाराज काफी कांड कर चुके हैं।

Manali Rastogi
Published on: 19 May 2023 12:05 PM GMT
महिलाओं के भोगी ये बाबा! स्वामी चिन्मयानंद के अलावा इन पर ऐसे गंभीर आरोप
X
महिलाओं के भोगी ये बाबा! स्वामी चिन्मयानंद के अलावा इन पर ऐसे गंभीर आरोप

नई दिल्ली: स्वामी चिन्मयानंद को यूपी पुलिस और एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है और अब उनको 14 दिनों के लिए जेल में रखा जाएगा। स्वामी चिन्मयानंद उन्हीं के लॉ कॉलेज से एलएलएम पढ़ने वाली एक छात्रा ने रेप के आरोप लगाए थे। इस मामले से पहले भी साल 2012 में स्वामी पर कई गंभीर आरोप लग चुके थे। हालांकि, तब वह बच गए थे।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिन्मयानंद को SIT ने किया गिरफ्तार, 14 दिन रहेंगे जेल में

वैसे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद ऐसे अकेले स्वामी या संत नहीं हैं, जिनके ऊपर रेप के आरोप लगे हों। इनके अलावा भी देश में कई स्वामी और संत रहे हैं, जिनके ऊपर ऐसे कई आरोप लगे। यही नहीं, कई बाबाओं पर रेप के आरोप सही साबित भी हुए और अब वह अपने गलत कामों की सजा भी जेल में काट रहे हैं।

jyoti giri maharaj

बाबा ज्योतिगिरी

सोशल मीडिया पर बाबा ज्योतिगिरी महाराज का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसकी वजह से गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला आगे बढ़ाया। बाबा ज्योतिगिरी पर शिष्याओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। दरअसल, उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी लेकिन बाबा फरार चल रहे हैं।

वीरेंद्र देव दीक्षित

वीरेंद्र देव दीक्षित दिल्ली के हैं और इनपर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। ये बाबा भी फरार हैं। इनके नाम पर तो सीबीआई ने नाम पर तो ईनाम भी घोषित किया हुआ है। जब इनके आश्रम में छापेमारी की गयी तब वहां से कई लड़कियों को मुक्त कराया गया।

आसाराम बापू

आसाराम बापू का पूरा नाम आसूमल थाऊमल सिरुमलानी है, जोकि खुद को बापू कहलाना पसंद करते हैं। फिलहाल आसाराम जोधपुर की जेल में बन्द हैं और जमानत के लिये प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जमानत के लिये राम जेठमलानी को अपना वकील नियुक्त किया।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन पर उठ रहे सवाल, खाली सीटों को लेकर खींचतान

राजस्थान उच्च न्यायालय में जेठमलानी द्वारा यह दलील दी गयी कि आरोप लगाने वाली लड़की बालिग है व मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा उनके मुवक्किल (आसाराम) को एक साजिश के तहत फँसाया गया है। टीवी चैनल पर यह समाचार देखते ही शाहजहाँपुर में रह रही पीड़ित बालिका ने आहत होकर अपने बाप से कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें: करोड़पति बनीं आंटी: 1500 में चलाती थी पूरी परिवार, KBC ने बदल दी जिंदगी

पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को तो सजा न्यायालय से मिलेगी लेकिन उनकी बेटी पर मिथ्या आरोप लगाने वाले वकील को ईश्वर की अदालत में दण्ड मिलेगा। बहरहाल, अदालत ने आगामी 1 अक्टूबर 2013 तक का वक्त जेठमलानी को सबूत जुटाने के लिये दिया।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें: चुनौतियों को अवसर में बदलकर विकास की गंगा बहाई

1 अक्टूबर 2013 को न्यायाधीश निर्मलजीत कौर की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि आसाराम बाल यौन शोषण (पीडोफीलिया) नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। गवाहों की गवाही अधूरी है इस मुद्दे को देखते हुए जज ने आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी घोषित! खराब मौसम और बाढ़ ने मचाया कहर, फीका हुआ हाउदी मोदी

आरोपों की आँच उनके बेटे नारायण साईं तक पहुँच चुकी है। वह अभी तक फरार है और पुलिस के हाथ नहीं आ रहा। इन हालात को देखते हुए न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का निर्णय लिया है। फ़िलहाल आसाराम न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें: जानिए कहां यमुना और सेंगुर नदी ने धारण किया विकराल रूप? लोगों ने किया पलायन

दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम के केस के 1 गवाह कृपाल सिंह की शनिवार रात रहस्यमयी मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार रात घर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार देर रात ही बरेली के मिशन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

Image result for आसाराम बापू

यह भी पढ़ें:ये 21 साल का क्रिकेटर देखना चाहता है अनुष्का शर्मा की लाइव परफाॅर्मेंस

यौन शोषण के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को 25 अप्रेल 2018 बुधवार को जोधपुर की विशेष अदालत ने आरोपी मानते हुए दोषी करार दिया गया। इस फैसले के बाद जोधपुर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसको हाई कोर्ट ने स्वीकार करते हुए बहस जारी है

राम रहीम

हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख है गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप (बलात्कार) केस में दोषी करार दिया।

Image result for राम रहीम

इसकी वजह से पंचकुला और सिरसा में दंगे हुए और प्रशासन की कारवाई से सरकारी आकड़ों के अनुसार 38 मौत हुई। सजा पर फैसला 28 अगस्त 2017 को आया, जिसमें कोर्ट ने उन्हें 20 साल जेल व 30 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उनके खिलाफ दो बलात्कार के मामलों में 20 साल की जेल की सजा दी।

स्वामी नित्यानंद

सेक्स स्कैंडल में स्वामी नित्यानंद का नाम भी सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में स्वामी तमिल अभिनेत्री रंजीता के साथ नजर आ रहे थे। इस मामले पर कोर्ट ने भी ये स्वीकार किया कि नित्यानंद के रंजीता के साथ संबंध बने थे। मगर दोनों की सहमति से। इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने नित्यानंद को संत मानने से इंकार कर दिया था।

दाती महाराज

शनिधाम मंदिर दिल्ली में मौजूद है। यह मंदिर काफी मशहूर है। दाती महाराज इसी मंदिर के संस्थापक हैं। राजस्थान के पाली जिले में जन्मे दाती महाराज काफी कांड कर चुके हैं। सेलिब्रिटी बाबाओं में शामिल दाती महाराज मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दाती महाराज ने एक 25 वर्षीय लड़की को अपना शिकार बनाया था।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story