×

सूरत में मजदूरों का हंगामा: कर रहे हैं ये मांग, लॉकडाउन के चलते फंसे

लॉकडाउन के चलते कई लोग और मजदूर अपने राज्यों से दूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच गुजरात के सूरत से खबर आ रही है कि वहां मजदूरों ने घर वापसी को लेकर जमकर हंगामा किया।

Shreya
Published on: 28 April 2020 10:59 AM GMT
सूरत में मजदूरों का हंगामा: कर रहे हैं ये मांग, लॉकडाउन के चलते फंसे
X
सूरत में मजदूरों का हंगामा: कर रहे हैं ये मांग, लॉकडाउन के चलते फंसे

अहमदाबाद: कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन के चलते कई लोग और मजदूर अपने राज्यों से दूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच गुजरात के सूरत से खबर आ रही है कि वहां लोगों ने मंगलवार जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में भी उनसे काम करवाया जा रहा है और उन्हें घर नहीं जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली वाले नहीं चख सकेंगे हरियाणा का स्वाद, सरकार ने फल-सब्जी पर लगाई रोक

मजदूरों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

सूरत में बन रहे डायमंड बुश में मंगलवार सुबह हजारों मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी भी की। जिसके बाद हालात को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। मजदूर उन्हें उनके गांव वापस भेजने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले भी कई जगह मजदूर कर चुके हैं प्रदर्शन

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कहीं मजदूरों ने उन्हें घर वापस भेजने के लिए प्रदर्शन किया हो। इससे पहले सूरत में ही बड़ी संख्या में मजदूरों सड़कों पर उतर आए और इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। मुंबई में बड़ी संख्या में मजदूर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: डिफाल्टरों को तोहफा: नौकरीपेशा पर सितम, ये कैसा सरकार का करम

लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर

जब 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया तो लाखों की संख्या में मजदूर अपने राज्य से दूर दूसरे राज्यों में फंस गए थे। तब बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए थे। यहीं नहीं अपने राज्य वापस जाने के लिए कई मजदूरों ने तो पैदल चलना ही तय किया। जिसके बाद सरकार ने मजदूरों को उनके घर वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कराई थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: Nokia-Airtel में करोड़ों की डील, अब भारत में 5G लाने पर होगा काम

राज्य सरकारों ने की था एक नीति बनाने की अपील

कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि मजदूरों की वापसी के लिए एक नीति बनाई जानी चाहिए। ताकि सभी राज्य दूसरे राज्यों में फेसे अपने-अपने मजदूरों को वापस बुला सके। इसके बीच कई राज्यों ने अपने राज्यों के बच्चों या मजदूरों को दूसरे राज्य की पहल शुरू भी की है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हत्याकांड: साधुओं की हत्या को लेकर उद्धव ठाकरे ने CM योगी से की चर्चा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story