×

हरिद्वार कुम्भ मेला-2021: मंत्री सतपाल महाराज ने तैयारियों को लेकर मांगे सुझाव

सतपाल महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी 2021 कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर सुझाव भी मांगे। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए सूबे के मुख्यमंत्री के साथ भाजपा संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है।

SK Gautam
Published on: 25 July 2023 11:12 AM GMT
हरिद्वार कुम्भ मेला-2021: मंत्री सतपाल महाराज ने तैयारियों को लेकर मांगे सुझाव
X

उत्तराखंड: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सतपाल महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी 2021 कुम्भ मेले की तैयारियों को लेकर सुझाव भी मांगे। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए सूबे के मुख्यमंत्री के साथ भाजपा संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है।

ये भी देखें : चेतावनी: चक्रवाती हवाओं के साथ इन जगहों पर हो सकती भारी बारिश

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आगामी कुम्भ मेले का दिव्य और भव्य आयोजन होगा इसके लिए भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ के सुझाव भी लिए जा रहे है। कहा कि यूपी के प्रयागराज की तर्ज पर रेलवे सुविधायें कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाएगी। इसके लिए वो लगातार प्रयास भी कर रहे है।

ये भी देखें : सुनहरा मौका: पुलिस में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

कुम्भ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए उनकी सरकार द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है। सतपाल महाराज द्वारा की गई बैठक से भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल रहा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story