×

ब्लास्ट से दहला अंबाला: कई घरों की दीवारें-शीशे टूटे, धराशायी हो गई फैक्ट्री

अंबाला में फोम फ़ैक्ट्री में अचानक बाॅयलर फट गया। धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट में फैक्ट्री का आधा से ज्यादा हिस्सा भरभराकर गिर गया।

Shivani Awasthi
Published on: 31 Jan 2021 5:07 AM GMT
ब्लास्ट से दहला अंबाला: कई घरों की दीवारें-शीशे टूटे, धराशायी हो गई फैक्ट्री
X

चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला में बड़ा धमाका हुआ है। यहां एक फोम फ़ैक्ट्री में अचानक बाॅयलर फट गया। धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि जोरदार ब्लास्ट में फैक्ट्री का आधा से ज्यादा हिस्सा भरभराकर गिर चुका है। वहीं आसपास के घरों के शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं।

अंबाला में फोम फैक्ट्री में धमाका

दरअसल, मामला अंबाला जिले के मंढोर गांव का है, यहां गांव के बीचों बीच एक फोम फैक्ट्री चल रही थी। अचानक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। पता चला कि बॉयलर फटने से ब्लास्ट हो गया, जिसमें फैक्ट्री का आधे से ज्यादा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें- देश में फिर भूकंप के झटके: महाराष्ट्र में थर्राई धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता इतनी..

बॉयलर फटने से आधी फैक्ट्री क्षतिग्रस्त

धमाका इतना तेज था, कि न केवल फैक्ट्री का नुकसान हुआ, बल्कि आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं और उनके शीशे टूट गए। कई घरों की दीवारों के कुछ हिस्से भी टूट गए।वहीं इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद दो कर्मचारी हादसे में घायल हो गए।

ये भी पढ़ें-सेना को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी समेत 6 गिरफ्तार, रच रहे थे ये खौफनाक साजिश

हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को हुई, मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। धमाके की जानकारी देते हुए SHO ने बताया कि घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

दो कर्मचारी धमाके में घायल

वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि लगभग पूरा गांव दहल गया। ब्लास्ट में बॉयलर का मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई तो कई घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story