×

हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर मोदी-शाह की ललकार

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्टस तो आ गए है लेकिन अभी सभी सीटों पर विजेताओं की घोषणा नहीं हो सकी है। इसी दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने जनता को धन्यवाद दिया। 

Vidushi Mishra
Published on: 24 Oct 2019 3:48 PM GMT
हरियाणा-महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर मोदी-शाह की ललकार
X
आज एक्टर शाहिद कपूर का जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। शाहिद अपने हर फिल्म में एक नए अंदाज़ में नज़र आते हैं।

नई दिल्ली : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्टस तो आ गए है लेकिन अभी सभी सीटों पर विजेताओं की घोषणा नहीं हो सकी है। इसी दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने जनता को धन्यवाद दिया। महाराष्ट्र की 288 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिनमें से 158 भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि 106 पर कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिली हुई है।

यह भी देखें... अमेठी पहुंची प्रियंका, भाई की हार के बाद अमेठी में नई जान फूंकने की तैयारी

साथ ही हरियाणा को देखे तो भाजपा 40 सीट और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे है। मतलब की महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनना निश्चित ही लग रहा है। लेकिन हरियाणा में अभी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, जानकारी आ रही है भाजपा यहां जेजेपी के समर्थन से सरकार बना सकती है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली से पहले जनता ने आशीर्वाद दिया।

आगे पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

यह भी देखें... बिहार उपचुनाव: नीतीश को लगा तगड़ा झटका

अमित शाह ने किया ट्वीट

विधानसभा चुनावों के हरियाणा के नतीजों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बधाई दी है।

अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, 'गत 5 वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर, सुभाष बराला व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।' इसके साथ ही अमित शाह ने महाराष्ट्र की जीत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 153 सीटों पर आगे महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने जीत का जश्न मना लिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जनता को धन्यवाद भी कह दिया है।

यह भी देखें... 18 राज्यों की 53 सीटों पर उपचुनाव: जानिए कौन जीता, कौन हारा

रघुवर दास ने कही ये बात

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन और हरियाणा में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर सेवा का मौका देने के लिए दोनों राज्यों की जनता को धन्यवाद।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों राज्य विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सभी मतदाताओं, कार्यकर्ता साथियों को बधाई।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story