×

सन्तान को नाजायज बताकर तलाक मांग रहा था पति, पत्नी ने बच्चों समेत दे दी जान

जब परिवार के लोग घर लौटकर आए, तो ये दृश्य देख दंग रह गये। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। वहां पर उनकी टीम पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 8:43 AM GMT
सन्तान को नाजायज बताकर तलाक मांग रहा था पति, पत्नी ने बच्चों समेत दे दी जान
X
ये पूरा वाकया नेपानगर थाना क्षेत्र की बाकड़ी इलाके का है। यहां 65 वर्षीय टिकली बाई पठान सोमवार दोपहर 12 बजे खेत में कपास चुनने में व्यस्त थी।

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में एक हंसता-खेलता पूरा परिवार बिखर गया।

हरियाणा पुलिस में तैनात जवान पत्नी पर शक करता था। उसने पत्नी की दूसरी सन्तान को नाजायज बताकर उससे लड़ाई करना शुरू कर दिया था।

इस बात से आहत होकर पत्नी अपनी मायके चली गई। दो महीने से पति –पत्नी अलग रह रहे थे। इसके बाद भी उनके बीच झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था।

फोन पर रोज कहासुनी होती थी। इस बात से पत्नी इतनी ज्यादा क्रोधित हो गई कि उसने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

इस घटना की जानकारी जब परिवार के बाकी लोगों को हुई तो उनके होश ही उड़ गये।आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Crime क्राइम सीन (फोटो:सोशल मीडिया)

हरियाणा में दोहराया गया निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद क्रूरतापूर्वक हत्या, 2 गिरफ्तार

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा निवासी नरेश हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है। उसका विवाह इसी जिले के गांव सुखमनपुर की रहने वाली संजू के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद बीते दो महीने से उसकी पत्नी संजू अपने मायके में रह रही थी। बीते दिन जब मायके वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी संजू ने तीन साल के बेटे के साथ तीन महीने के बेटे की भी हत्या कर दी।

Sucide सन्तान को नाजायज बताकर तलाक मांग रहा था पति, पत्नी ने बच्चों समेत दे दी जान (फोटो:सोशल मीडिया)

हरियाणा : दुष्कर्म-हत्या मामले के आरोपी गुलशन का शव बरामद

उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिवार के लोग घर लौटकर आए, तो ये दृश्य देख दंग रह गये। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। वहां पर उनकी टीम पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में फतेहाबाद डीएसपी सुभाष चंद का कहना है कि मृतक महिला के परिवारीजनों के बयान दर्ज किये गये हैं। मृतक महिला का पति हरियाणा पुलिस का सिपाही बताया गया है। इस मामले में विधिपूर्वक कार्रवाई की जायेगी।

हरियाणा : दो नाबालिग बेटियों की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story