×

आरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पेड़ कटाई पर लगाई रोक

बताया जा रहा है कि आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विवाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, रविवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में पेड़ काटे जाने के खिलाफ SC में याचिका दायर की थी।

Harsh Pandey
Published on: 19 July 2023 3:02 AM GMT (Updated on: 19 July 2023 5:31 AM GMT)
आरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पेड़ कटाई पर लगाई रोक
X

मुंबई: चुनाव से ठीक पहले दोनों राजनीतिक पार्टियां मुंबई मेट्रो के लिए आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर अलग-अलग राय रखती नजर आ रही हैं, कहा जाता रहा है कि दोनों राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन तो है लेकिन पर्यावरण के मुद्दे पर नहीं।

बताया जा रहा है कि आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विवाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, रविवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में पेड़ काटे जाने के खिलाफ SC में याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: मतदान से पहले ही आदित्य ठाकरे का भाजपा पर निशाना

बड़ी खबर आ रही है कि तमाम विवादो के बीच इस मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि SC ने पेड़ कटाई पर रोक लगा दी है। साथ ही बता दें कि इस मसले पर अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

इससे पहले शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने और पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थी, पुलिस ने हालात को देखते हुए उन्हें तुरंत ही हिरासत में ले लिया है। उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा है।

बताते चलें कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। कटाई का विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। वहीं, लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: पेड़ों पर संग्राम! मुंबई में धारा 144 लागू, प्रियंका चतुर्वेदी समेत 200 हिरासत में

आदित्य ठाकरे का निशाना…

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं, एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने पेड़ों की कटान पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पेड़ काटने पर ऐतराज…

आदित्य ठाकरे ने पेड़ों को कटाई के विरोध में लिखा कि जिस तरह से मुंबई मेट्रो-3 के नाम पर पेड़ों को धूर्तता से काटा जा रहा है, वह शर्मनाक और गलत है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कैसा रहेगा अगर इन अधिकारियों की नियुक्ति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कर दी जाए और वे पेड़ों की जगह आतंकी शिविरों को तबाह करें।

साथ ही साथ एक अन्य ट्वीट करते हुए आदित्य ठाकरे ने लिखा है कि बहुत से पर्यावरणविद् और शिवसेना के स्थानीय सदस्यों ने पेड़ों के काटे जाने का विरोध किया है, जिस तरह से वहां पुलिस मौजूद है, मुंबई मेट्रो-3 वह सबकुछ तबाह कर रही है, जिसे भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story