×

पेड़ों पर संग्राम! मुंबई में धारा 144 लागू, प्रियंका चतुर्वेदी समेत 200 हिरासत में

पेड़ों की कटाई पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जंगलों को काटे जाने का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार के जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अस्तित्व में आने या प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

Newstrack
Published on: 12 July 2023 8:10 AM GMT
पेड़ों पर संग्राम! मुंबई में धारा 144 लागू, प्रियंका चतुर्वेदी समेत 200 हिरासत में
X

मुंबई: चुनाव आते ही राजनैतिक घराने का माहौल बदला बदला नजर आता है, कहीं टकराव की स्थिती, कहीं दूसरी पार्टी को समर्थन, किसी को पार्टी का टिकट, कहीं पार्टी से बेदखल, कहीं रैलियां, कहीं कुछ और…

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: मतदान से पहले ही आदित्य ठाकरे का भाजपा पर निशाना

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले दोनों राजनीतिक पार्टियां मुंबई मेट्रो के लिए आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर अलग-अलग राय रखती नजर आ रही हैं, कहा जाता रहा है कि दोनों राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन तो है लेकिन पर्यावरण के मुद्दे पर नहीं।

बड़ी खबर आ रही है कि शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने और पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थी, पुलिस ने हालात को देखते हुए उन्हें तुरंत ही हिरासत में ले लिया है। उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

बताते चलें कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। कटाई का विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। वहीं, लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

मुंबई पुलिस ने कहा...

मुंबई पुलिस ने इस मसले पर कहा है कि हालात को देखते हुए मुंबई के आरे जंगलों में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास के क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद, पेड़ों की कटाई के खिलाफ आरे जंगलों में कल रात विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरी लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 800 पेड़ अब तक काटे गये हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की, सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया।

मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने बताया...

लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी किया विरोध...

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

पेड़ों की कटाई पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जंगलों को काटे जाने का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि केंद्र सरकार के जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अस्तित्व में आने या प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब मुंबई मेट्रो के तृतीय परियोजना के तहत आरे कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र को नष्ट किया जा रहा है। मेट्रो द्वारा इसे अहंकार की लड़ाई बनाना केंद्र सरकार के उद्देश्य को नष्ट कर रही है।

कई पुलिसकर्मी तैनात...

बताते चलें कि प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं, क्योंकि शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गये थे।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

पेड़ो की कटाई पर आये एक के बाद एक कई ट्वीट ने हालात को और गंभीर बना दिया है, इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा भी की गयी है।

मतदान से पहले हो रहा मतभेद….

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, राज्य के नतीजे हरियाणा के साथ ही 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा इस बार भी वर्तमान मुख्यमंत्रियों के साथ ही अपनी जीत को दोहराना चाहती है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में बीजेपी 150, तो शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 14 सीटें सहयोगी पार्टियों को दी गई हैं। चुनाव आते ही राजनैतिक घराने का माहौल बदला बदला नजर आता है, कहीं टकराव की स्थिती, कहीं दूसरी पार्टी को समर्थन, किसी को पार्टी का टिकट, कहीं पार्टी से बेदखल, कहीं रैलियां, कहीं कुछ और, लेकिन चुनाव से पहले ही शिवसेना और बीजेपी का आरे के मुद्दे पर मतभेद उभरकर सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

Newstrack

Newstrack

Next Story