×

दिल्ली में भीषण गर्मी, लोगों का हाल हुआ बेहाल

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सुबह 8:30 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Roshni Khan
Published on: 28 May 2019 7:26 AM GMT
दिल्ली में भीषण गर्मी, लोगों का हाल हुआ बेहाल
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:आखिर माधुरी दीक्षित क्यों नहीं चाहती की उन पर बायोपिक बने?

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि सुबह 8:30 बजे शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारियों ने इससे पहले अनुमान जताया था कि इस सप्ताह पारा ऊपर चढ़ना जारी रहेगा।

ये भी देंखे:करारी हार के बाद कांग्रेस में बवंडर, राहुल गांधी ने आज शाम बुलाई आपात बैठक

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story