×

बारिश अभी और करेगी हलकान, मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का हाई अलर्ट

भीषण बारिश और बाढ़ का कहर अभी तक बिहार में जारी है। बाढ़ की वजह से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच पटना में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Roshni Khan
Published on: 3 July 2023 3:53 PM GMT
बारिश अभी और करेगी हलकान, मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का हाई अलर्ट
X

पटना: भीषण बारिश और बाढ़ का कहर अभी तक बिहार में जारी है। बाढ़ की वजह से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच पटना में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी देखें:दुनिया के कई देशों ने भारत को किया आगाह, पाकिस्तान कर सकता है ये नापाक हरकत

बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही वैशाली, बेगूसराय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ और बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में कभी सूखा और कभी भीषण बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है।

ये भी देखें:भीषण हादसे ने ली 7 की जान, 19 घायल, और लोगों की तलाश जारी

सीएम नीतीश ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में सूखा के लिए राहत कार्य चलाए जा रहे थे कि अचानक भारी बारिश से वर्तमान हालात बन गए। इस साल जुलाई में 12-13 जिलों में बाढ़ आई थी। बाद में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में अब अचानक हुई भारी बारिश की वजह से पटना के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story