×

Heavy Rain in Delhi: सुबह-सुबह दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

Heavy Rain in Delhi: मौसम में ठंडक आने से राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। दिल्ली के आसमान में घने काले बादल छाने के कारण पूरा अंधेरा पसर गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 July 2023 2:16 AM GMT (Updated on: 26 July 2023 2:43 AM GMT)
Heavy Rain in Delhi: सुबह-सुबह दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
X
Heavy Rain in Delhi (photo: social media )

Heavy Rain in Delhi: पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में ठंडक आने से राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। दिल्ली के आसमान में घने काले बादल छाने के कारण पूरा अंधेरा पसर गया है। जिसके कारण सुबह में भी गाड़ियां लाइट जलाकर चल रही हैं।

मंगलवार को ही मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। जो बुधवार सुबह को सच साबित हुई। मंगलवार 25 जुलाई को भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई थी लेकिन राहत पहुंचाने के लिए नाकाफी थे। हल्की बारिश के कारण दिन भर उमस की स्थिति बनी रही। घर से निकलते ही लोग पसीने से तरबरतर हो जा रहे थे।

कई इलाकों में फिर जल भराव की समस्या

दिल्ली पर इस बार मानसून खूब मेहरबान रहा है। बारिश ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारी बारिश के कारण जगह-जगह कई कॉलोनियां पानी से लगभग सरोबार हो गईं तो रास्ते जल भराव के कारण बाधित हो गए। बुधवार सुबह को भी दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जल भराव की समस्या आ गई है। नोएडा के सेक्टर 18 स्थित अंडरपास पर पानी भरने की खबर सामने आई है। मूसलाधार बारिश का असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है। गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आईं।

यमुना अभी भी उफान पर

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वो अभी भी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है। पहाड़ों पर जारी भारी बारिश के कारण नदी में खूब पानी आ रहा है। जिसके कारण हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस वजह से दिल्ली के नदी किनारे वाले इलाकों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा एनसीआर में बहने वाली हिंडन नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story