×

तबाही लाएगी बर्फबारी: बारिश से भीगेगा ये राज्य, 13 नवंबर को अलर्ट हुआ जारी

हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है।

Shreya
Published on: 11 Nov 2020 1:35 PM GMT
तबाही लाएगी बर्फबारी: बारिश से भीगेगा ये राज्य, 13 नवंबर को अलर्ट हुआ जारी
X
हिमाचल में होगी भारी बर्फबारी, जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों से बारिश की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच कहा जा रहा है कि 13 नवंबर से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार नजर आ रहे हैं। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है। ये अलर्ट मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बता दें कि आज यानी बुधवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहे और धूप खिली रही। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी रही।

यह भी पढ़ें:मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: इन सबकी मिला दिवाली गिफ्ट, 10 सेक्टरों को उपहार

बुधवार को किस जिले में रहा कितना तापमान-

ऊना- अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस

शिमला- 19.6 डिग्री सेल्सियस

कांगड़ा- 26.2 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर-नाहन - 26.0 डिग्री सेल्सियस

हमीरपुर- 25.8 डिग्री सेल्सियस

सुंदरनगर- अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस

धर्मशाला- 19.8 डिग्री सेल्सियस

चंबा- 24.8 डिग्री सेल्सियस

डलहौजी- 12.9 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें: मल्हनी उपचुनाव आखिर तमाम प्रयासों के बाद राष्ट्रीय दल क्यों नहीं बचा सके अपनी जमानत

himachal rain (फोटो- सोशल मीडिया)

दक्षिण हिस्सों में भी बारिश के आसार

वहीं दक्षिण हिस्सों में भी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि अंडमान, निकोबार द्वीपसमूह में भी मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: टूटेगा विश्व रिकार्ड: 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दिखेगा भव्य दृश्य

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक मौसम कुछ साफ नहीं हुआ है। यहां पर लगातार वायु प्रदुषण (Air pollution) बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत आने लगी है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता असामान्य स्थिति में है और यहां आने वाले दिनों में भी प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में ही रहेगा। एक केंद्रीय पूर्वानुमान एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि प्रदूषण के ‘गंभीर’ श्रेणी से बाहर आने की अभी कोई संभावना नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें: नीतीश फेल: तो सुशासन बाबू का क्या होगा अगला कदम, क्या फिर बदलेंगे गाड़ी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story