×

Heavy Rain In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भीषण तबाही, 51 लोगों की मौत

Heavy Rain In Himachal: जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटना सामने आ रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार इस दैवीय आपदा के कारण 752 सड़के बंद हो गई हैं। कालका शिमला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Anant Shukla
Published on: 14 Aug 2023 4:28 PM GMT (Updated on: 14 Aug 2023 4:44 PM GMT)
Heavy Rain In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भीषण तबाही, 51 लोगों की मौत
X
Heavy rains and landslides in Himachal Pradesh killed 51 people (Photo-Social Media)

Heavy Rain In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से भीषण तबाही मची है। इसमे 51 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। जगह-जहग भूस्खलन और बादल फटने की घटना सामने आ रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार इस दैवीय आपदा के कारण 752 सड़के बंद हो गई हैं। कालका शिमला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

51 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों में बादल फटने और भूस्खलन होने से अभी तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब 30 लोग मलबे में दबे हैं औ लापता हैं। मंडी जिले में 18, शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा और हमीरपुर में 3-3 लोग, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

राजभवन ने एट होम वर्क कार्यक्रम को किया रद्द

प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए कोई जानमाल का नुकासान न हो इसके लिए राजभवन द्वारा आयोजित किए जाने वाले एट होम वर्क को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन के चलते हुई लोगों की मौत को देखते हुए यह फैसला लिया।

सीएम ने बुलाई आपात बैठक

प्रदेश में भीषण बारिश से मची तबाही को देखते हुए मुक्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपात बैठक की। बैठक का आयोजन शिमला स्थित कार्यालय में की गई। बैठक में प्रदेश में भीषण बारिश व भस्खलन को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए।

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। समारोह केवल सेरेमोनियल होगें। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा में मारे गए लोगों के परिवार के साथ है।

अमित शाह ने जताया दुख

गृहमंत्री अमित शाह नें हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश व भूस्खलन में जान गंवाने वाले वाले परिवार के प्रति दुख जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि, "हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नें भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन में आरे गए लोगों के प्रति दुख जताया। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।"

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story