×

Jharkhand में बर्ड फ्लू के कहर से हाई अलर्ट, जमशेदपुर में कई कौवों की मौत

झारखंड में बर्ड फ्लू के बढ़ते ख़तरे के मद्देनज़र कृषि विभाग ने सभी ज़िलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि, अबतक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

Roshni Khan
Published on: 7 Jan 2021 9:11 AM GMT
Jharkhand में बर्ड फ्लू के कहर से हाई अलर्ट, जमशेदपुर में कई कौवों की मौत
X
उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

रांची: देश के अन्य हिस्सों के साथ ही झारखंड में भी बर्ड फ्लू का ख़तरा मंडराने लगा है। इस बीच जमशेदपुर में कई कौवों की मौत से सनसनी फैल गई है। राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि, कौवों की मौत को लेकर पशुपालन निदेशक को जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एक टास्क फोर्स भी घटनास्थल पर भेजी गई है। रांची स्थित एलआरएस लैब में मृत कौवों की जांच की जाएगी उसके बाद ही बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा सकती है। वैसे एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:रायबरेली में स्मृति ईरानी का राहुल पर हमला, वर्षों से सांसद से वंचित रही अमेठी

बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं

झारखंड में बर्ड फ्लू के बढ़ते ख़तरे के मद्देनज़र कृषि विभाग ने सभी ज़िलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि, अबतक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियातन सभी पशुपालन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, ज़रूरत पड़ने पर विभाग हर क़दम उठाने को तैयार है। राजधानी रांची में भी प्रशासन ने एहतियाती क़दम उठाए हैं।

jharkhand-matter jharkhand-matter (PC: social media)

कोरोना महामारी

झारखंड फिलहाल, कोरोना वायरस से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ है। कोविड 19 के मामले लगातार आ रहे हैं। मौत का सिलसिला भी अबतक पूरी तरह से थमा नहीं है। इस बीच बर्ड फ्लू की आहट ने सरकार के सामने एक और मुश्किल खड़ी कर दी है। हालांकि, अबतक राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जमशेदपुर में कौवों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। यही वजह है कि, कृषि विभाग ने सभी पशुपालन पदाधिकारियों को निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है।

ये भी पढ़ें:नन्हा किसान नेता: पूरा कारवां लेकर चल पड़ा आंदोलन में, लीड कर रहा ट्रैक्टर रैली

चिकन की बिक्री प्रभावित

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच राजधानी रांची समेत अन्य ज़िलों में चिकन की बिक्री प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अबतक खरीद-फरोख्त सामान्य है। लोगों में चर्चा ज़रूर है लेकिन पैनिक जैसी स्थिति नहीं देखी जा रही है। कृषि विभाग ने भी लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है। जानकारों की मानें तो बर्ड फ्लू को लेकर लोगों में कई तरह के संश्य हैं।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story