×

लॉकडाउन: विरोध के बाद सरकार ने फिर बदला अपना फैसला, अब 3 घंटे मिलेगी छूट

देश में लगे लॉकडाउन या कर्फ्यू पर हिमाचल सरकार लगातार अपने निर्णय बदल रही है। अब सूबे में कर्फ्यू में 6 घंटे मिलने वाली ढील 3 घंटे कर दी गई है।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 March 2020 11:54 AM GMT
लॉकडाउन: विरोध के बाद सरकार ने फिर बदला अपना फैसला, अब 3 घंटे मिलेगी छूट
X

कोरोना के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन या कर्फ्यू पर हिमाचल सरकार लगातार अपने निर्णय बदल रही है। हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू में ढील का समय आधा दिन यानी छह घंटे पर प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हुई। अब फैसले के 20 घंटे बाद ही सरकार ने अपना यह फरमान वापस ले लिया है। रोजाना अब सूबे में कर्फ्यू में 6 घंटे मिलने वाली ढील 3 घंटे कर दी गई है।

विरोध के बाद बदला फैसला

सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कोरोना वायरस पर राज्य के हालात वीडियो कांफ्रेंस से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि कर्फ्यू की अवधि को कम किया गया है और आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए रोजाना 3 घंटे छूट मिलेगी। हालांकि, इस छूट का समय अभी घोषित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- अब राज्यों के मुख्यमंत्रियों को योगी ने दे डाली ये बड़ी नसीहत

बीते गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू में ढील का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया था। इस पर सोशल मीडिया के जरिये काफी विरोध हुआ। लोगों ने कहा कि ढील की वजह से लोग घरों से निकलेंगे और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ेगा। अब बीस घंटे बाद सरकार ने अपना फैसला बदला है।

शराब को जरूरी वास्तु बताने पर भी हुई थी आलोचना

अब डीसी ही अपने-अपने जिले में छूट की टाइमिंग तय करेंगे। इससे पहले कर्फ्यू के दौरान ढील सुबह सात बजे से 1 बजे तक थी।

हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान सरकार ने शराब के ठेके खुले रहने की छूट दी थी। लेकिन गुरुवार को दोपहर में फैसला लेने के बाद देर शाम को सरकार को यह फैसला बदला पड़ा।

ये भी पढ़ें- कोरोना के मरीज के संर्पक में आया विधान सभा का कर्मचारी, जानिए फिर क्या हुआ

लोगों के अलावा, विपक्षा दल कांग्रेस ने भी सरकार के कर्फ्यू ढील के दौरान ठेके खोलने के फैसले का विरोध किया था। फैसले में सरकार ने शराब को भी ‘जरूरी वस्तु’ बताया था।

133 सैंपल की हो चुकी अब तक जांच

ये भी पढ़ें- इस देश के प्रधानमंत्री को कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप, किया अलग थलग

गुरुवार को सूबे में 34 टेस्ट किए गए हैं। सभी नेगेटिव आए हैं। शिमला में जहां सात सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज में 27 लोगों के सैंपल नेगेटिव निकले हैं। सूबे में अब तक 133 लोगों के सैंपलों की जांच की गई है। इसमें तीन पॉजिटव निकले हैं और 130 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। हिमाचल में कोरोना वायरस से अब तक केवल मौत हुई हैं. प्रदेश में 2257 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 636 निगरानी के 28 दिन पूरा कर चुके हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story