×

झारखंड में लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव ने कहा कि, मंच अंतर धार्मिक विवाह के विरुद्ध नहीं है। बल्कि अपनी पहचान छिपाकर शादी करने के ख़िलाफ़ है। उन्होने कहा कि, मंच लव जिहाद के मामलों को लेकर काम कर रहा है।

Newstrack
Published on: 5 Dec 2020 7:09 AM GMT
झारखंड में लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
X
हिंदू जागरण मंच ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि, झारखंड में तेज़ी के साथ लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं।

रांची: झारखंड में उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर लव जिहाद को लेकर क़ानून बनाने की मांग उठी है। इस बाबत हिंदू जागरण मंच ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि, झारखंड में तेज़ी के साथ लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है। लिहाज़ा, इसे रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर सख्त क़ानून बनाए जाएं।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव ने कहा कि, मंच अंतर धार्मिक विवाह के विरुद्ध नहीं है। बल्कि अपनी पहचान छिपाकर शादी करने के ख़िलाफ़ है। उन्होने कहा कि, मंच लव जिहाद के मामलों को लेकर काम कर रहा है।

झारखंड राज्य में अनगिनत मामले सामने आ चुके हैं। धोखा देकर शादी करना और फिर धर्म परिवर्तन कराने का खेल जारी है। 300 से अधिक मामले कोर्ट की दहलीज़ तक जा पहुंचा है। ऐसे में इसे रोकने के लिए प्रभावशाली क़ानून की बेहद ज़रूरत है।

Hindu Jagran Manch

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/HINDU-JAGRAN-MANCH.mp4"][/video]

तारा शाहदेव का मामला

झारखंड में साल 2014 में कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया था। राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव ने रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन से शादी की। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि, विवाह के कुछ दिनों बाद उसपर अत्याचार होने लगे। शादी के बाद उन्हे पता चला कि, उसके पति का नाम रंजीत कोहली नहीं है। बाद में उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाने लगा। साल 2015 में तारा शाहदेव का मामला सीबीआई को दे दिया गया। फिलहाल, मामला कोर्ट में है। खास बात है कि, इस मामले में गढ़वा के तत्कालीन प्रधान न्यायायुक्त पंकज श्रीवास्तव (रिटायर्ड) समेत पांच लोगों पर आरोप तय किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: युवराज के पिता के बिगड़े बोल, हिंदुओं पर दिया विवादित बयान

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/TARA-SHAHDEO.mp4"][/video]

तारा शाहदेव का बयान

लव जिहाद की कथित तौर पर शिकार तारा शाहदेव भी राजभवन पहुंची थी। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों के साथ तारा शाहदेव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मीडिया कर्मियों से उन्होने कहा कि, साल 2014 में जब ये मामला सामने आया तो उसने खुलकर इस बारे में लोगों को बताया। विरोधी इसे राजनीतिक मुद्दा बताते थे लेकिन उसने लव जिहाद की सच्चाई लोगों को बताई। आज ये मामला मीडिया की सुर्खियों में है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लिहाज़ा, इसपर सख्त क़ानून बनाने की ज़रूरत है।

ये भी पढ़ें...गुजरात हाईकोर्ट के जज की कोरोना से मौत, इनकी भी वायरस से जा चुकी है जान

Hemant Soren सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना

तारा शाहदेव ने वर्तमान मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, साल 2014 में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। उस दौरान उन्होने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। आज 06 साल बाद भी उन्हे इंसाफ नहीं मिला है। आज भी मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन काबिज़ हैं। लिहाज़ा, लव जिहाद को लेकर प्रभावशाली कानून बनाया जाए। आपको बता दें कि, झारखंड सरकार ने इसे लेकर अबतक कोई राय ज़ाहिर नहीं की है। देश के अन्य राज्यों में जिस तरह लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है उसे लेकर झारखंड सरकार ने अपना स्टैंड साफ नहीं किया है।

ये भी पढ़ें...कर्नाटक बंद: मेट्रो से लेकर बस सेवा तक प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story