×

इस दिग्गज खिलाड़ी की हालत गंभीर, मौत से लड़ रहे हैं जंग

बता दें कि इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को 9 मई को अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार नजर आ रहा था।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 May 2020 12:16 PM GMT
इस दिग्गज खिलाड़ी की हालत गंभीर, मौत से लड़ रहे हैं जंग
X

देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को आज एक बार फिर दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत अभी भी नाजुक है। गौरतलब है कि हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह का इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है।

सोमवार को लगा था सुधार, अभी भी हालत नाजुक

बता दें कि इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को 9 मई को अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार नजर आ रहा था। लेकिन हालत नाजुक ही बनी हुई थी। ऐसे में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से परिजनों और डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि वे लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें- नहीं पहुंचीं एंबुलेंस: इस तरह हो रहे प्रसव, देख कर कांप उठेगी रूह

बलबीर सिंह सीनियर की उम्र अभी 96 साल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह सीनियर की किडनी और लीवर के फंक्शन में अभी सुधार आना बाकी है। दोनों महत्वपूर्ण अंगों की रीडिंग तय मानकों से ज्यादा आ रही है। दूसरी ओर परिवार वालों को उम्मीद है कि ये दिग्गज जल्द ही इन सारी मुश्किलों को पार कर लेगा और स्वस्थ हो कर घर वापसी करेगा।

भारत के लिए जीत चुके हैं कई ओलंपिक

ये भी पढ़ें- कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार है भत्तों की बंदी: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

इससे पहले रविवार को बलबीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई थी और इसलिए उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलबीर सिंह को ऐसे ही नहीं हॉकी का लीजेंड कहा जाता है। उन्होंने ने देश के लिए कई बार ओलम्पिक जीत कर देश का मां बढाया है। बलबीर सिंह ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किए थे और यह रिकार्ड अभी भी बरकरार है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story