×

हिमाचल में बर्फबारी से यातायात बाधित, बर्फ में फंसे लोगों को निकालने में अभियान जारी

  हिमाचल में भारी बर्फबारी से परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 450 रूट बाधित हैं। इनमें जिला शिमला के सर्वाधिक 335 रूट हैं। परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों को बर्फ में बस चलाते वक्त रिस्क न लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, रूट रूटों पर दोपहर बाद परिवहन सेवाएं सुचारु कर दीं।

suman
Published on: 30 Jan 2020 7:29 AM GMT
हिमाचल में बर्फबारी से यातायात बाधित, बर्फ में फंसे लोगों को निकालने में अभियान जारी
X

शिमला : हिमाचल में भारी बर्फबारी से परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 450 रूट बाधित हैं। इनमें जिला शिमला के सर्वाधिक 335 रूट हैं। परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों को बर्फ में बस चलाते वक्त रिस्क न लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, रूट रूटों पर दोपहर बाद परिवहन सेवाएं सुचारु कर दीं।

यह पढ़ें...केरल से राहुल की हुंकार, कहा- मैं भारतीय हूं, यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं?

मशोबरा बंद होने से किन्नौर, रिकांगपिओ और रामपुर के लिए बसें वाया धामी-बसंतपुर होकर भेजी गईं। हालांकि, शाम को मशोबरा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जैसे-जैसे सड़कों की बहाली की सूचना मिल रही है। रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं।

शिमला जोन- शिमला - 162, रामपुर 178, नाहन - 16, रोहडू - 186,

मंडी जोन - मंडी - 47, कुल्लू - 34

यह पढ़ें...सुरक्षा बलों को मिली कश्मीर में 2 आतंकियों की सूचना, इस वजह से रुका सर्च ऑपरेशन

कांगड़ा जोन- पालमपुर - 4, डल्हौजी - 136।

369 मशीनरियां लगाई बर्फ हटाने में- लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए 369 मशीनरियां लगाई हैं। लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

suman

suman

Next Story