भौचक्के रह गए देखने वाले जब आसमान से गिरी कार

फ्लाईओवर से गुजरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गई। इस हादसे में नीचे सड़क पर खड़ी महिला की दबकर मृत्यु हो गई।

Shreya
Published on: 24 Nov 2019 10:45 AM GMT
भौचक्के रह गए देखने वाले जब आसमान से गिरी कार
X
भौचक्के रह गए देखने वाले जब आसमान से गिरी कार

हैदराबाद: हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक फ्लाईओवर से गुजरते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गई। इस हादसे में नीचे सड़क पर खड़ी महिला की दबकर मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार ड्राइवर समेत 5 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ये दिल दहला देने वाली घटना सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 27 रुपये में सरकार 10 लाख कमाने का दे रही ऑफ़र, जल्दी करें मौका छूट न जाए

हादसे में एक महिला की दबकर मौत

गाचीबोवली इलाके में दोपहर 1 बजे के आसपास बायोडायवर्सिटी जंक्शन के पास स्थित फ्लाईओवर पर ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी। नीचे सड़क पर महिला अपनी बेटी के साथ खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी कार महिला के ऊपर आ गिरी और महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। कार जैसे ही सड़क पर गिरी, वैसे ही अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कार इतनी तेजी से नीचे गिरी थी कि सड़क पर लगा एक पेड़ टूट गया और शोरूम के बाहर खड़ी दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह भी पढ़ें: ये अद्भुत पेड़! इन 8 फलों के लिए है बहुत फेमस, यहां जानें पूरी खबर

गाड़ी की रफ्तार 104 किमी प्रति घंटे

कार में तीन लोग सवार थे। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया है। ड्राइवर की पहचान मिलन के तौर पर की गई है। हालांकि कार के एयर बैग खुल जाने की वजह से उसकी जान बच गई। साइबराबाद पुलिस विभाग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, कार की रफ्तार तय की गई 40 किमी प्रति घंटे की लिमिट से ऊपर 104 किमी प्रति घंटे थी।

वहीं हैदराबाद के मेयर बोंटू राममोहन ने कहा कि, फ्लाईओवर पर स्पीड लिमिट तय करने के लिए फ्लाईओवर के अगले तीन दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। उन्होंने हादसे में मरने वाली महिला के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: अमृतसर से जुड़ा है महात्मा गांधी, मालवीय और तिलक का नाम

फ्लाईओवर डिजाइन पर उठे सवाल

बता दें कि, आईटी मंत्री केटी रामाराव ने 4 नवंबर को इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। 990 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर शहर के व्यस्त आईटी इलाके में है। इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के एक हफ्ते के अंदर ही बाइक के कार से टकराने पर 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके डिजाइन के बारे में सवाल उठाना शुरु कर दिया। दरअसल, लोगों का कहना है कि, फ्लाईओवर में मोड और घुमाव अधिक है।

केटी रामाराव ने ट्वीटर पर इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि, आज की इस घटना के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। ये तेज गति का परिणाम प्रतीत होता है। GHMC के इंजीनिर-इन-चीफ और साइबराबाद पुलिस कमिश्नर को फ्लाईओवर बंद करने, स्पीड को नियंत्रण करने और सुरक्षा उपाय करने के साथ-साथ जांच के लिए स्वतंत्र विशेष समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है।



यहां देखें वीडियो-

Shreya

Shreya

Next Story