×

हैदराबाद केस: स्वाती मालीवाल जंतर-मंतर से हटने को तैयार, पुलिस ने दी थी चेतावनी

स्वाति मालीवाल की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में दोषी को 6 महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई जाए। स्वाति मालीवाल का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वो जंतर-मंतर से नहीं हटेंगी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने तक की चेतावनी दे दी थी, जिसके बाद स्वाति मालिवाल ने यहां से हटने का फैसला किया है।

Shreya
Published on: 3 Dec 2019 5:51 AM GMT
हैदराबाद केस: स्वाती मालीवाल जंतर-मंतर से हटने को तैयार, पुलिस ने दी थी चेतावनी
X

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ जंतर मंतर पर अनशन पर बैठी, इस दौरान महिला आयोग से जुड़ी महिलाएं भी उनका साथ दिया|

स्वाति मालीवाल की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में दोषी को 6 महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई जाए। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार जगह खाली करने की चेतावनी दे रही है। पुलिस का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की कुछ गाइडलाइन जारी की है, जिसका उल्लंघन किया जा रहा है।

स्वाति मालीवाल की मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में दोषी को 6 महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई जाए। स्वाति मालीवाल का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वो जंतर-मंतर से नहीं हटेंगी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने तक की चेतावनी दे दी थी, जिसके बाद स्वाति मालिवाल ने यहां से हटने का फैसला किया है।

बता दें कि, इससे पहले जब स्वाति मालीवाल आज से अनशन पर बैठने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। स्वाति मालीवाल ने इस पर ट्वीट किया था कि, ‘पुलिस हमें जंतरमंतर पे बैठने नहीं दे रही। रातभर पुलिस ने पूरा जंतर मंतर बैरिकेडिंग करके टेंट, माइक & टॉलेट नही लगने दिया। साफ़ बोल रहे हैं अनशन नही करने देंगे! देश में एक महिला शांति से अनशन भी नही कर सकती? केंद्र सरकार को ऐसा भी क्या डर? क्या सच में लोकतंत्र है?’



यह भी पढ़ें: 100 रुपए की घूस! फिर क्या साहब का CBI ने कर दिया ये हाल

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि, ‘चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर ले, मेरा आमरण अनशन हर हाल में जारी रहेगा। जब तक केंद्र पूरे देश के लिए ऐसा सिस्टम नही बनाती की रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फाँसी हो, तब तक मैं नही उठूँगी। पहले राजघाट और फिर सीधे जंतर मंतर जा रही हूँ। जय हिंद।‘



स्वाति मालीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिख कर कहा कि, ‘मोदी जी को पत्र। मैं आमरण अनशन करूँगी जब तक वो अपने वादे पूरा न करते। देश में पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढाई जाए & फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएँ। दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएँ और 45 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हो। दोषी को हर हाल में & तुरंत सज़ा दो!’



यह भी पढ़ें: इतना सस्ता पेट्रोल-डीजल! एक क्लिक में जाने अपने शहर का भाव

बस अब बहुत हुआ- स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपने अनशन पर बैठने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि, हम कैसे चुप बैठ जाएं जब उसकी चीखों को सुनने वाला कोई नहीं। जो चुप हैं आज भी, उनका ज़मीर जीवन भर इस पाप की गवाही देगा! बस अब बहुत हुआ ! मैं कल सुबह जंतर मंतर पर 10 बजे से बलात्कारियों को फांसी की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठ रही हूं। आप भी पहुंचें।



ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि, महिला वेटनरी डॉक्टर से चार दरिंदों ने गैंगरेप कर युवती को जला दिया था। बता दें कि, बुधवार को डॉक्टर ने तेलंगाना के कोल्लुरु स्थित वेटनरी हॉस्पिटल गई थीं और उन्होंने शादनगर के टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी को पार्क कर दिया था। जब प्रियंका (वेटनरी डॉक्टर) रात में वापस वहां लौंटी तो उनकी स्कूटी के टायर पंक्चर थे। फिर प्रियंका ने फोन करके अपनी बहन को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: रिहा होते ही यादव सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने पूरे परिवार पर कसा शिकंजा

परिजनों ने जब शादनगर के टोल प्लाजा के पास प्रियंका को ढूंढा तो वो नहीं मिली। फिर गुरुवार सुबह प्रियंका की शादनगर के अंडरपास के पास जली हुई लाश बरामद की गई थी।

इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। सभी आरोपियों को तुरंत सरेआम फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों के परिजनों का कहना है कि, अगर उन्होंने ऐसा घिनौना काम किया है तो उन्हें तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए या फिर उन्हें जिंदा जला देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: लगातार पड़ते झटके से हो रहे परेशान, जाइए डॉक्टर के पास नहीं तो जाएगी जान

Shreya

Shreya

Next Story