×

ICSE ISC Result 2023: 12वीं में रिया और 10वीं में रुशील ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ICSE ISC Result 2023:सीआईएससीई का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी 10वीं और 12वीं के नतीजे के बारे में जान सकते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 14 May 2023 8:26 AM GMT (Updated on: 14 May 2023 4:41 PM GMT)
ICSE ISC Result 2023: 12वीं में रिया और 10वीं में रुशील ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
X
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

ICSE ISC Result 2023: सीबीएसई के बाद CISCE बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। 12वीं में रिया अग्रवाल और 10वीं में रुशील ने टॉप किया। परीक्षा में 10 वीं में 99.21 फीसद लड़कियां और 98.71 प्रतिशत लड़के पास हुए। वहीं कक्षा 12वीं में लड़कियां 98.01 प्रतिशत और लड़के 95.96 फीसदी उत्तीर्ण हुए। पिछले दिनों सीबीएसई ने परिणामों को जारी किया था। इसी कड़ी में अब काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किया।

इस बार कक्षा दसवीं में रुशील कुमार, अनन्या कार्तिक, श्रेया उपाध्याय, अद्वय सरदेसाई, यश मनीष भसीन, तनय सुशील शाह, हिया संघवी, अविशी सिंह और संबित मुखोपाध्याय रहीं। इसके साथ ही बारहवीं में रिया अग्रवाल, इप्शिता भट्टाचार्य, मोहम्मद आर्यन तारिक, शुभम कुमार अग्रवाल और मान्या गुप्ता टॉप पर रहीं।

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी 10वीं और 12वीं के नतीजे के बारे में जान सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के करियर पोर्टल पर लॉग इन करके रिजल्ट (ICSE ISC Result) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में जिन बुनियादी विवरणों का उल्लेख किया जाएगा उनमें स्टूडेंट का नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, ग्रेड और रिजल्ट का स्टेटस शामिल होगा।

किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट ?

- cisce.org
- results.nic.in
- results. cisce.org

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर ICSE Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, यूआईडी व कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद ICSE Class 10th Result 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- एक प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।

बता दें कि आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 को शुरू होकर 29 मार्च 2023 तक चली थी। वहीं, आईएससी (12वीं) की परीक्षा 13 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक चली थी। बोर्ड के मुताबिक, करीब तीन लाख स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे थे।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story