×

तड़तड़ाई गोलियां फिर हुआ ब्लास्ट: छा गया मौत का मंजर, 3 जवान घायल

देश के छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Roshni Khan
Published on: 26 Feb 2020 4:18 AM GMT
तड़तड़ाई गोलियां फिर हुआ ब्लास्ट: छा गया मौत का मंजर, 3 जवान घायल
X

दंतेवाड़ा: देश के छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। मुठभेड़ में घायल हुए जवान को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली हिंसा: उपद्रवियों ने सारी हदें की पार, हर तरफ बिछा दी लाशें

आपको बता दें, दंतेवाड़ा और बीजापुर के जवान संयुक्त ऑपरेशन पर सर्चिंग के लिए निकले थे। गंगालूर के पीडिया के जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसके बाद बम ब्लास्ट हुआ है। इस बात की जानकारी SP अभिषेक पल्लव ने दी है।

सर्चिंग पर निकले जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, बैलाडीला की पहाड़ी के पास सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही DRG और STF के जवानों की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेश के लिए रवाना हो गई। किरंदुल कैलाशनगर से दंतेवाड़ा और बीजापुर के जवानों को रवाना किया गया। मंगलवार सुबह गंगालूर के पीडिया इलाके में जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह से बहुत बार जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED बम में ब्लास्ट हो गया।

ये भी पढ़ें:भूकंप के झटके से कांप उठा देश, लोगों में मची अफरातफरी

रायपुर में होगा इलाज

गालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगल में हुए IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम अलकुराम कड़की बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दो जवानों के पैर में चोट आई है। फिलहाल, IED ब्लास्ट में घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। जहां पर तीनों जवान का इलाज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, जवानों ने चार नक्सली कैंप को भी ध्वस्त किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story