रांची के तमाड़ में IED ब्लास्ट, दो जवान गंभीर रूप से घायल

झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ में रविवार को आइइडी ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। इन्‍हें इलाज के रांची के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का नाम प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी है।

suman
Published on: 8 Dec 2019 8:06 AM GMT
रांची के तमाड़ में IED ब्लास्ट, दो जवान गंभीर रूप से घायल
X

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ में रविवार को आइइडी ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। इन्‍हें इलाज के रांची के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का नाम प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी है। घायल जवानों का हाल जानने एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह पढ़ें...दिल्ली में आग से 43 लोगों की मौत, यहां पढ़ें पीएम मोदी समेत किसने क्या कहा?

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को रांची पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान करा तो लिया, लेकिन सुरक्षा से लौटने के दौरान पुलिसकर्मी नक्सलियों के निशाने से नहीं बच सके। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा चुनाव की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवान तमाड़ के पेयाकूली जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट के शिकार हो गए। जहां नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी बिछा रखा था। वहां कोबरा बटालियन के जवानों के कदम पड़ते ही जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया।

यह पढ़ें..इस आदमी ने बेटियों को दरिंदों का शिकार होने से बचाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोबरा बटालियन सहित तमाड़ थाने की पुलिस पार्टी के साथ जंगली इलाकों में गश्त कर रही थी। तमाड़ के पेयाकूली के जंगली इलाके के लिए 203 बटालियन के अलावा जिला पुलिस, जगुआर और तमाड़ थाने की पुलिस के साथ टीम बनी थी। इधर, घटना के बाद पुलिस ने पेयाकूली पहाड़ी और जंगली इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया है। हालांकि अब तक एक भी नक्सली नहीं मिले हैं ना कोई बरामदगी ही हुई है। पेयाकूली जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा बुंडू एसडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।

suman

suman

Next Story