×

नेपाल के बाद पाकिस्तान में विवादित नक्शा पास, इन भारतीय क्षेत्रों पर ठोका दावा

पाकिस्तान की इमरान सरकार ने देश के नए संशोधित मैप को मंजूरी दी है। इस नक़्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर समेत कई भारतीय इलाकों को अपना बताया है।

Shivani
Published on: 4 Aug 2020 2:11 PM GMT
नेपाल के बाद पाकिस्तान में विवादित नक्शा पास, इन भारतीय क्षेत्रों पर ठोका दावा
X
Imran govt approves Pakistan new map claiming Indian territory

नई दिल्ली: भारत के सीमावर्ती देश भारतीय जमीनों व् क्षेत्रों को कब्जाने में लगे हुए हैं। पहले नेपाल संसद में भारतीय क्षेत्र को अपने कब्जे वाला भाग बता कर विवादित नया नक्शा पास हुआ तो वहीं अब पाकिस्तान भी नेपाल की चाल चल पड़ा है। पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कश्मीर को पाकिस्तान के नक़्शे में शहामिल कर ये नया विवादित नक्शा मंजूर किया है।

पाकिस्तान ने पास किया विवादित नक्शा, भारतीय क्षेत्रों बताया अपना

दरअसल, पाकिस्तान की इमरान सरकार ने देश के नए संशोधित मैप को मंजूरी दी है। इस नक़्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। अभी तक पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन नए नक्शे में कश्मीर को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के इस विवादित नए नक्शे में लद्दाख, सियाचिन और गुजरात के जूनागढ़ तक पर उनके अधिकार क्षेत्र का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ेंः इस देश में भी है अयोध्या और सरयू नदी, जानिए इसका इतिहास

कश्मीर समेत लद्दाख, सियाचिन और गुजरात के जूनागढ़ को किया मैप में शामिल

वहीं इस बेतुकी हरकत बेबुनियादी नक़्शे को पास कर पाकिस्तान गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान का सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। बता दें कि विवादित नक्शे को इमरान खान की कैबिनेट में मंजूरी मिल गयी है। कैबिनेट बैठक के बाद पीएम इमरान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया।

ये भी पढ़ेंः भारत ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए यहां तैनात की राइफल वूमन, जानें इनके बारे में

नेपाल भी दे चुका विवादित नक्शे को मंजूरी

गौरतलब है कि इसके पहले नेपाल ने भी ऐसे ही एक विवादित नक़्शे को 20 मई को मंजूरी दी थी। विवादित नक़्शे में नेपाल ने भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया है। वहीं अब नेपाल के इस संशोधित विवादित नक्शे को संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story