×

भागकर शादी का खामियाजाः लड़के के घर को फूंका, लड़की के परिजनों का बड़ा कांड़

इस घटना से लड़के के घर में खौफ का माहौल बना हुआ है। सभी लोग डरे सहमे हुए हैं। पुलिस से मदद की गुहार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Shraddha Khare
Published on: 26 Feb 2021 3:01 PM GMT
भागकर शादी का खामियाजाः लड़के के घर को फूंका, लड़की के परिजनों का बड़ा कांड़
X
भागकर शादी का खामियाजाः लड़के के घर को फूंका, लड़की के परिजनों का बड़ा कांड़ photos (social media)

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक लड़की और लड़के ने भागकर शादी कर ली। जिसकी कीमत लड़के के घर वालों को चुकानी पड़ रही है। आपको बता दें कि लड़की के घरवाले इस बात से इतना नाराज हो गए की उन्होंने लड़के के घर वालों को जमकर पीटा। इसके साथ घर में घुसकर आग भी लगा दी। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से मदद की गुहार कर रहा है।

लड़के के घर में खौफ का माहौल बना हुआ

इस घटना से लड़के के घर में खौफ का माहौल बना हुआ है। सभी लोग डरे सहमे हुए हैं। पुलिस से मदद की गुहार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लड़के के घर वालों का कहना है कि हमारी बहू की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ हमारी बहू के घर वालों ने हमे खूब मारा और हमारे घर को जला दिया है।

लड़की ने बताई यह बात

इस मामले में लड़की और लड़के का कहना है कि हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लड़की के घर वाले इस बात से राजी नहीं थे जिसकी वजह से हमने भागकर शादी कर ली है। अब सास -ससुर और हमको मार पीट रहे हैं। हम पुलिस से गुहार कर रहे हैं हमारी जान को खतरा है। लड़की का कहना है कि हमारे भाई और पिता मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

amratsar

ये भी पढ़े.....अयोध्या की बड़ी खबरें: राम मंदिर निर्माण पर बैठक से लेकर चुनाव की तैयारियों तक…

पुलिस कर रही जांच

लड़के के घर वाले पुलिस से अपील कर रहे हैं। पुलिस उनकी जान को बचा ले। लड़की ने पुलिस को यह जानकारी देते हुए कहा कि मेरे परिवार वाले मेरे ससुराल वालों पर अचानक हमला कर दिया। घर भी आधे से ज्यादा जला दिया है। जल्द से जल्द कोई कड़ा एक्शन लीजिये। हमारी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े.....इतना सनकी तानाशाह: नॉर्थ कोरिया में रूसी राजनयिकों की दुर्दशा, ऐसे छोड़ना पड़ा देश

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story