×

बेंगलुरु में रहस्यमयी आवाज से लोगों में दहशत, लोग बोले- धरती पर आए एलियन

जब पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है ऐसे में एक अजीबों-गरीब आवाज ने बेंगलुरु के लोगों को हैरान कर दिया है। अधिकारी से लेकर आम लोगों तक को समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार इतनी भयावह और तेज आवाज किस चीज से निकली। करीब 5-7 सकेंड तक लगातार आने वाली इस आवाज से वहां के लोग सकते में हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं

suman
Published on: 20 May 2020 3:09 PM GMT
बेंगलुरु में रहस्यमयी आवाज से लोगों में दहशत, लोग बोले- धरती पर आए एलियन
X

नई दिल्ली :बेंगलुरु में बुधवार यानि आज दोपहर करीब 1.30 मिनट पर एक रहस्यमयी और अजीबोगरीब आवाज सुनने को मिली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। शहर के पूर्वी इलाकों में अजीबोगरीब आवाज ने वहांरह रहे लोगों सकते में आए गए है। इसके बाद से ही सोशल मिडिया पर इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अधिकारी से लेकर आम लोगों तक को समझ नहीं आ रहा कि इतनी भयावह आवाज किस चीज से निकली। करीब 5-7 सकेंड तक लगातार आने वाली इस आवाज से वहां के लोग सकते में हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि कोरोना के बाद अब लगता है एलियन धरती पर आ गए हैं।



बुधवार को दोपहर के समय बेंगलुरु में करीब 20 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने तेज आवाज सुनी। पहले तो लोगों को लगा कि भूकंप की वजह से कोई हादसा हुआ जिससे ये आवाज निकली है, लेकिन प्रशासन ने किसी भूकंप से पूरी तरह इनकार कर दिया। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर इस आवाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट करने लगे और फनी मीम्स की बाढ़ आ गई।

यह पढ़ें...उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगी एक प्रयोगशाला जहाँ होगी कोरोना की जांच



हालांकि इस रहस्यमयी आवाज को लेकर अब अधिकारी हरकत में आ गए हैं और वायुसेना और एचएएल कंपनी से संपर्क किया है। उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। पूरे बेंगलुरु में आवाज आने के बाद किसी तरह के नुकसान की कोई खबर रिपोर्ट नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस आवाज को करीब 21 किलोमीटर के दायरे में सुना गया है। जहां से ये आवाज आई है वो ईस्ट बेंगलुरु का हिस्सा बताया जा रहा ह। ये इलाका बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास का है। आवाज आने के बाद पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है।

यह पढ़ें...पेट्रोल-डीजल होगा महंगा: तेल कंपनियां लेने जा रहीं बड़ा फैसला, जेब पर होगा असर

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र (केएसएनडीएमसी) के वैज्ञानिकों ने कहा कि वे अपने सिस्टम की जांच कर रहे हैं और वे आवाजों की कारणों का पता लगा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र ने साफ कर दिया है कि शहर में कोई भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।

suman

suman

Next Story