×

चीन के साथ तनाव: भारत को लगा झटका, देश का ये अहम पूल टूटा

लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है। दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। इस बीच भारतीय सेना की तैयारियों को एक झटका लगा है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Jun 2020 2:04 PM GMT
चीन के साथ तनाव: भारत को लगा झटका, देश का ये अहम पूल टूटा
X

पिथौरागढ़: लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है। दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। इस बीच भारतीय सेना की तैयारियों को एक झटका लगा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित मुनस्यारी में एक बैली ब्रिज टूट गया है जिसे सामरिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुनस्यारी-मिलम रोड पर एक भारी भरकम मशीन ले जाई जा रही थी। धापा के पास सेनर नाले पर बना पुल ओवरलोडिंग से भरभराकर नाले में जा गिरा। हादसे में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस ब्रिज हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। इस समय चीन सीमा को जोड़ने वाली मिलम रोड का काम तेजी से हौ रहा है। इस काम के लिए भारी-भरकम मशीनों को सीमा पर पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...चीन की बर्बादी शुरू: भारत का तगड़ा प्लान करेगा छुट्टी, पाई-पाई का होगा मोहताज

इस ब्रिज के टूटने से चीन सीमा पर जाने वाले आईटीबीपी और सेना के जवानों को अब परेशानी होगी। इसके साथ ही चीन को जोड़ने वाली सड़क काटने के काम पर भी प्रभाव पड़ेगा।

उत्तराखंड में इस पुल का निर्माण पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में धापा के पास सेनर नाले पर किया गया था। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। यह हादसा सोमवार को सुबह करीब 9:30-10 बजे के बीच घटा। दोनों घायलों का मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें...चीन की बौखलाहट: पीएम मोदी ने लिए ये बड़े फैसले, उड़ गई दुश्मन की नींद

भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई है। इस हिसंक झड़क में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, तो वहीं 43 चीनी सैनिक भी मारे गए। इस हिंसक झड़क के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें...सेना से कांपा पाकिस्तान: 17 सनिकों को मिली दर्दनाक मौत, बौखलाए इमरान

इसके साथ ही कई बार सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत भी हो चुकी है। चीन दावा कर रहा है कि पूरी गलवान घाटी उसकी है। तो वहीं भारत ने चीन के दाव को पूरी तरह से खारिज किया है। इसके साथ ही भारत ने 15 जून की हिंसा को चीन की साजिश बताया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story