×

चीनी सेना ने भारतीयों को किया अगवा! दहशत में लोग, MLA ने PMO को दी जानकारी

लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है। यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 4:33 AM GMT
चीनी सेना ने भारतीयों को किया अगवा! दहशत में लोग, MLA ने PMO को दी जानकारी
X
अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है। यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है।

नई दिल्ली: लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है। यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सीमा से 5 भारतीयों को उठा ले गई है।

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का दावा है कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना(पीएलए) ने अपहरण कर लिया गया है। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना घटी थी। सरकार को चीन की सेना को जवाब देना चाहिए। इसको लेकर निनॉन्ग ने पीएमओ को भी ट्वीट को टैग किया है और जानकारी दी है।

इसके अलावा कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने अपने ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इनमें पांच लोगों के नाम हैं, जिनका अपहरण किए जाने का दावा किया है। निनॉन्ग एरिंग का कहना कि सरकार को चीन पर कार्रवाई करनी चाहिए और चीनी विस्तारवाद नीतियों की जांच करें।



यह भी पढ़ें...राज्य में मातम: बिछ गए लाशों के ढेर, भयानक हादसे से मचा कोहराम

भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा चीन

गौरतलब है कि जून में भारतीय और चीनी सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, तो वहीं करीब 40 चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। हाल ही में चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे के कुछ भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें...चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

चीन लगातार बातचीत की आड़ में भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है। एक तरफ तो चीन विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की राग अलापता है, तो वहीं सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री के बीच अहम बैठक

रूस के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री के बीच मॉस्को में शुक्रवार को अहम बैठक हुई। चीन के रक्षी मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच यह बैठक 2 घंटे 20 मिनट तक चली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे से मुलाकात की। चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा था।

यह भी पढ़ें...शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

इस समय दोनों नेता शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के लिए रूस के दौरे पर हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्री की यह बैठर मॉस्को के मेट्रोपोल होटेल में शुक्रवार रात 9:30 शुरू हुई थी जो 2 घंटे 20 मिनट तक चली।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story