×

अभी-अभी सेना का बदला: चीन को दिया तगड़ा जवाब, दर्जनों सैनिक मार गिराए

सीमा पर भारत और चीन के बीच एलएसी पर भारी तनाव बढ़ गया है। लद्दाख में एलएसी पर दोनों देश के बीच जबरदस्त झड़प हुई है। इस झड़प में चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। तो वहीं भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jun 2020 5:06 PM GMT
अभी-अभी सेना का बदला: चीन को दिया तगड़ा जवाब, दर्जनों सैनिक मार गिराए
X

नई दिल्ली: सीमा पर भारत और चीन के बीच एलएसी पर भारी तनाव बढ़ गया है। लद्दाख में एलएसी पर दोनों देश के बीच जबरदस्त झड़प हुई है। इस झड़प में चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। तो वहीं भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि हालात गंभीर बताए जा रहे हैं।

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनो सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री के साथ बैठक की है। सोमवार रात को पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर हिंसक झड़प हुई।

बताया गया कि इस दौरान एक भी गोली नहीं चली, लेकिन पत्थर और रॉड से हमला किया गया है जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 शहीद हो गए। चीन ने भी दावा किया है उसके भी सैनिक शहीद हुए हैं। अब इस बीच जानकारी सामने आई है कि चीन के 43 सैनिक शहीद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें...वैज्ञानिकों ने खोज ली कोरोना की दवा! संक्रमित मरीज हो गए ठीक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनो सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री के साथ बैठक की। इसके बाद रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने हालात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है।

यह भी पढ़ें...भारत के 20 सैनिक शहीद: LAC पर चीन से झड़प, हिमाचल बॉर्डर पर अलर्ट

चीन ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा चीन ने 6 जून को बनी सहमति का पालन नहीं किया। उसने 15 जून को देर शाम और रात को चीनी सेना ने वहां की यथास्थिति बदलने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई।

यह भी पढ़ें...भारत चीन विवाद: तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत, विदेशी मीडिया ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। गलवान घाटी में कल रात चीन और भारत के सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में चीन को काफी नुकसान पहुंचा है और उसके 43 जवानों की मौत हो गई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story