×

मौसम विभाग का हाईअलर्ट: अगले 24 घंटे में थर-थर कांपेगा देश

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे और प्रदूषण से भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Shivakant Shukla
Published on: 23 Dec 2019 6:54 AM GMT
मौसम विभाग का हाईअलर्ट: अगले 24 घंटे में थर-थर कांपेगा देश
X

नई दिल्ली: पूरे भारत में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी भी राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही, मौसम विभाग ने 25 दिसंबर के बाद कड़ाके ठंड बढ़ने के संकेत दिए है।

ये भी पढ़ें—हो जाएं सावधान! आपका डेटा हो रहा चोरी, जल्द करें इस ऐप को अपडेट

बता दें कि उत्तर भारत में कई सालों बाद इतने दिनों तक शीतलहर का कहर जारी है। यहां तक कि दिन के समय भी शीतलहर का प्रकोप नहीं थम रहा है, इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 साल में पूरे दिसंबर में सबसे अधिक 8 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं होगा। साथ ही अगले तीन दिनों तक घना कोहरा भी लोगों की परेशानियों को और बढ़ाएगा।

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति विकसित होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुबह के समय कुछ स्थानों पर बहुत घने कोहरे के आसार हैं। इसके अलावा, बुलेटिन ने कहा गया है कि अगले दिन 3- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ठंड के दिन गंभीर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें—मजा आ जाएगा: स्वादिष्ट मिठाईयों के हैं शौकीन तो जरुर जाएं मिष्ठानपुर

पहाड़ों पर समय से पूर्व हुई बर्फबारी की वजह से इस बार दिल्ली समय से करीब 10 दिन पहले ही शीतलहर की चपेट में आ गई है। रविवार को बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में फिर काफी गिरावट आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को घना कोहरा रहेगा। बाकि तापमान में मंगलवार से गिरावट आएगी और बुधवार को यह 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

दिल्ली में 7 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 7 दिनों तक दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात और पहाड़ों से आने वाली हवाओं के चलते आने वाले दिनों में भी ऐसे ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें—सरकार की बड़ी तैयारी! पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम, अब देने होंगे आपको ये चार्ज

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे और प्रदूषण से भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story