×

यूएनएससी के मंच से भारत ने आतंकी संगठनों को दी चेतावनी, यहां पढ़ें क्या कहा?

भारत 1 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बना था। भारत को आठवीं बार ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इस पद के लिए भारत दो साल के लिए चुना गया है।

Aditya Mishra
Published on: 30 Jan 2021 7:04 AM GMT
यूएनएससी के मंच से भारत ने आतंकी संगठनों को दी चेतावनी, यहां पढ़ें क्या कहा?
X
भारत के अलावा 4 और देश यूएनएससी के सदस्य बने हैं। लेकिन भारत का ज्यादा फोकस आतंकवाद को पनाह देने वाली ताकतों की साजिशों का पर्दाफाश करने पर रहेगा।

नई दिल्ली: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) में आतंकी गतिविधियों के लिए बच्चों को भर्ती किए जाने का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया है।

यूएनएससी में भारत के स्थायी उप-प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद में नया प्रचलन सामने आ रहा है। आतंकी संगठन अपने गलत मंसूबों को अंजाम देने के लिए अब बच्चों की भर्ती कर रहे हैं।

क्योंकि उनके लिए बच्चे को बच्चों को फुसलाना सबसे आसान है, चाहे बात आतंकी गतिविधियों में उन्हें शामिल करने की हो या उन्हें हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की।

उन्होंने कहा, भारत की सोच है कि ऐसे आतंकी संगठनों की जल्द पहचान हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, जो अपने नापाक इरादों के लिए बच्चों का सहारा ले रहे हैं।

Terrorist यूएनएससी के मंच से भारत ने आतंकी संगठनों को दी चेतावनी, यहां पढ़ें क्या कहा?(फोटो: सोशल मीडिया)

तीन आतंकी ढेर: सेना का ताबड़तोड़ एनकाउंटर, नहीं बचेंगे दहशतगर्द

क्या आप जानते हैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य कब बना था?

भारत 1 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बना था। भारत को आठवीं बार ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इस पद के लिए भारत दो साल के लिए चुना गया है।

इस दौरान भारत दुनिया के अहम सामरिक और रणनीतिक मामलों में अपने नजरिए से ग्लोबल पावर बैलेंस को प्रभावित करेगा। इस साल भारत के अलावा 4 और देश यूएनएससी के सदस्य बने हैं। ये देश हैं नॉर्वे, मेक्सिको, आयरलैंड और केन्या।

भारत-नेपाल सीमा को नेपाल सरकार ने खोला, इसलिए दस महीने से था बंद

UNSC यूएनएससी के मंच से भारत ने आतंकी संगठनों को दी चेतावनी, यहां पढ़ें क्या कहा?(फोटो: सोशल मीडिया)

आतंकवाद को पनाह देने वाली ताकतों का पर्दाफाश करेगा भारत

एक इंटरव्यू में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बताया था कि अपने कार्यकाल में भारत दुनिया भर में आतंकवाद से लड़ने पर जोर देगा और आतंकवाद को पनाह देने वाली ताकतों की साजिशों का पर्दाफाश दुनिया के सामने करेगा। इसके अलावा भारत का फोकस अफगानिस्तान में शांति बहाली की कोशिशों पर होगा।

भारत-नेपाल सीमा को नेपाल सरकार ने खोला, इसलिए दस महीने से था बंद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story