×

मौसम पर अलर्ट: भीषण सर्दी से राहत नहीं, 4 दिनों में इतना कम हो जाएगा पारा

अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जनवरी को तेज हवा के साथ बादल गरज सकते हैं। 29 जनवरी को आंशिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

suman
Published on: 28 Jan 2021 4:13 AM GMT
मौसम पर अलर्ट: भीषण सर्दी से राहत नहीं, 4 दिनों में इतना कम हो जाएगा पारा
X
मौसमी स्थितियों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि कम से कम 31 जनवरी तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा जिससे हवाओं के रुख में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

नई दिल्‍ली : उत्‍तर भारत पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते अगले दो-तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कई जगह शीत लहर की स्थिति है। तमाम क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा इसी तरह बना रहेगा और तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा जिससे भीषण सर्दी का सामना जनवरी के आखिर तक उपर्युक्त सभी राज्यों में लोगों को करना पड़ेगा। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि कम से कम 31 जनवरी तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा जिससे हवाओं के रुख में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बर्फबारी के कारण मैदानी

उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍से ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं और सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। वही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्‍तर भारत के मैदानों और मध्‍य भारत में अगले चार दिन खुष्‍क हवाओं का दौरा चलेगा. इसके कारण उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन घना कोहरा छाने की अनुमान है।

wether

2 से 3 दिन घना कोहरा छाएगा

वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिन घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ही उत्‍तर मध्‍य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा में 29 से 31 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की उम्‍मीद है।

यह पढ़ें...बंगाल में डैमेज कंट्रोल में जुटीं ममता, बढ़ते हमलों के बाद इसलिए दिया ये नया नारा

आईएमडी ने जानकारी दी है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 3 से 4 दिन तक तेज सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद इन राज्‍यों में इनका प्रभाव कम होने लगेगा. इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में भी अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।उसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान के कुछ इलाकों में अगले 2‍ दिनों तक कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है।

Winter

पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्‍पन्‍न हो रहा है। यह 1 फरवरी से आगे तक जारी रहेगा। इसके कारण इसके प्रभाव वाले क्षेत्रों में 1 से 3 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर चल रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में हरियाणा के कुछ इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, यूपी, उत्तरी राजस्थान, असम और मेघालय और मणिपुर और त्रिपुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत घने कोहरे की संभावना है।

इसके बाद ठंड से कुछ राहत

अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में भी कोहरा रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में शीतलहर देखी जा सकेगी। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी 1 से 3 फरवरी के बीच होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की रफ्तार मंद हो जाएगी जिससे दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत अवश्य मिल जाएगी।

Weather Updates December 10 Rain Snowfall Alert Winter Cold state wise weather prediction

यह पढ़ें...भारतीय दूतावास पर हमला: खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़, रोम-US में उपद्रव

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 28 जनवरी व 29 को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में 28 को आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा 29 को राज्य के दक्षिणी, मध्य तथा उतर पश्चिमी भागों में बारिश होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जनवरी को तेज हवा के साथ बादल गरज सकते हैं। 29 जनवरी को आंशिक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

suman

suman

Next Story