×

भारत को झटका: प्ले स्टोर से हटाया गया ये ऐप, सोशल मीडिया में हड़कंप

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) में 'रिमूव चाइना ऐप' को कुछ ही हफ्तों में 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था।  ख़बरों के मुताबिक रिमूव चाइना ऐप 2 जून तक गूगल के प्ले स्टोर में मौजूद था। लेकिन आज सुबह से ही ये ऐप अब गूगल के प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

SK Gautam
Published on: 3 Jun 2020 10:45 AM GMT
भारत को झटका: प्ले स्टोर से हटाया गया ये ऐप, सोशल मीडिया में हड़कंप
X

नई दिल्ली: भारत और चीन की सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि इस विवाद को हम कूटनीतिक तरीके से हल करेंगे। जबकि भारत चीन की वास्तविक रेखा पर दोनों तरफ से सैनिक हलचल जारी है। इसी बीच गूगल ने एक झटका दे दिया है। जिसमें चीन के भारत में चल रहे विभिन्न Apps के खिलाफ तैयार एक मोबाइल ऐप को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

कई दिनों से चीनी ऐप्स को हटाने की अपील की जा रही थी

बता दें कि गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) में 'रिमूव चाइना ऐप' को कुछ ही हफ्तों में 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका था। ख़बरों के मुताबिक रिमूव चाइना ऐप 2 जून तक गूगल के प्ले स्टोर में मौजूद था। लेकिन आज सुबह से ही ये ऐप अब गूगल के प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। सीमा विवाद बढ़ने के बाद से ही भारत के विभिन्न सोशल मीडिया पर चीनी ऐप्स को हटाने की अपील की जा रही थी।

ये भी देखें: खतरे में नेताओं का राजनीतिक भविष्य, अब केवल 5 महीने ही बचे हैं

चीन विरोधी भावनाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा था ये एप

गौरतलब है कि यह ऐप, देश में भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव और चीन के वुहान से फैलनी शुरू हुई कोविड-19 महामारी चलते आम जनजीवन को हो रहे नुकसान से पनप रही चीन विरोधी भावनाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा था। 'रिमूव चाइना ऐप' (Remove China App) कुछ ही हफ्तों में इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

'रिमूव चाइना ऐप' के जरिये चीनी ऐप को हटाया जा सकता था

पिछले महीने की 17 तारीख को जारी किये गए 'रिमूव चाइना ऐप' जरिये टिकटॉक (TikTok), यूसी ब्राउजर (UC Browser) जैसे कथित चीनी ऐप को डिलीट किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिले हैं।

ये भी देखें: तानाशाह का बुरा हाल: देश में आई तंगी, अब ऐसे बचाएंगे किम

ऐप को बनाने वाले 'वन टच ऐप लैब्स' ने दावा किया है कि इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिये बनाया गया है ताकि किसी ऐप को बनाने वाले देश का पता लगाया जा सके। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार वह जयपुर में स्थित है। डेवलपर्स व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ऐप का उपयोग करने का इरादा नहीं रखते हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story