×

भारतीय सेना का पाकिस्तान को तगड़ा जवाब, बिछ गई सैनिकों की लाशें, चौकियां तबाह

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सैनिक लगातार गोलीबारी कर रहे हैं, मोर्टार और तोप से गोले तक दाग रहे हैं। लेकिन सीमापार से की जा रही गोलाबारी पर अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 26 Dec 2019 12:15 PM GMT
भारतीय सेना का पाकिस्तान को तगड़ा जवाब, बिछ गई सैनिकों की लाशें, चौकियां तबाह
X

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सैनिक लगातार गोलीबारी कर रहे हैं, मोर्टार और तोप से गोले तक दाग रहे हैं। लेकिन सीमापार से की जा रही गोलाबारी पर अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया। कार्रवाई करते हुए भारत ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी हैं और दो सैनिकों को भी ढेर कर दिया है।

बुधवार को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेन ने मोर्टार और तोप से गोले दागे। इसके साथ ही गोलाबारी भी की।

यह भी पढ़ें...चीन को तगड़ा झटका: काठमांडू से 120 चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत की वजह से भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया। भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जबरदस्त जवाब दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों को भी ढेर कर दिया है।

यह भी पढ़ें...किंम जोंग ने दी अमेरिका को धमकी, US ने भेजे कई खतरनाक विमान, ट्रंप बोले…

पाकिस्तानी सेना ने बारामुला जिले के कई सेक्टरों में कई नागरिक और रक्षा ठिकानों को हल्के हथियारों से भी निशाना बनाया। तोपों से हुई गोलाबारी के कारण नियंत्रण रेखा के इस पार भीतरी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में खौफ का माहौल पैदा हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम को उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में भारतीय सेना का एक सैनिक शहीद हो गया। इसके साथ ही एक स्थानीय भारतीय महिला भी गोलाबारी का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें...CAA हिंसा: सेना प्रमुख की इस बात को सुनकर बिना गोली के ही मर जायेंगे दंगाई

पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई थी। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story