×

कुछ घंटे में खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान, हाई अलर्ट पर नौसेना, चेतावनी जारी

कोरोना संकट के बीच देश में चक्रवाती तूफना का खतना मंडरा रहा है। दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी पर अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 16 May 2020 7:44 PM GMT
कुछ घंटे में खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान, हाई अलर्ट पर नौसेना, चेतावनी जारी
X

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश में चक्रवाती तूफना का खतना मंडरा रहा है। दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी पर अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अगले 24 घंटे में ये एक खतरनाक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। अब इस बीच, पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) भी अलर्ट हो गई है। विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना के जहाज अलर्ट मोड में हैं। वे मेडिकल सर्विस और लोगों की हर प्रकार की मदद के लिए तैयार हैं।

इन जहाजों में अतिरिक्त गोताखोर, डॉक्टर और राहत सामग्री को तैयार रखा गया है। इसमें खाने के सामान, तम्बू, कपड़े, दवाएं, कंबल आदि पर्याप्त मात्रा में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बचाव और राहत प्रयासों को बढ़ाने के लिए जेमिनी बोट्स और मेडिकल टीमों के साथ बचाव दल भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें...पश्चिम बंगाल में BJP के दो सासंद के खिलाफ केस दर्ज, लगा है ये गंभीर आरोप

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान की आशंका जाहिर की है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे ओडिशा और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती तूफान अम्फान (Amphan) के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...देश के इन जिलों में लागू होगा सख्त लॉकडाउन, देखें लिस्ट, जानें क्या मिलेगी छूट

बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगर ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो ये 17 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इस समय हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। तटीय राज्यों में तूफान की वजह से बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही अंडमान-निकोबार, आइलैंड समेत कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story