×

कांपेंगें देश के दुश्मन: नौसेना के जवानों ने किया कमाल, पहली बार ऐसे उतरे समुद्र में

दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए हमारे जाबांज सैनिक अपनी जान को दांव पर लगाकर मुस्तैदी से डटे रहते हैं। चाहे जल, थल और नभ कैसी भी स्थिति हो, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय नौसेना(Indian Navy) भी समुद्री सीमाओं पर दुश्‍मनों को घेरने और उन्‍हें परास्‍त करने के लिए 24 घंटे वहां तैनात रहती है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Feb 2021 9:27 AM GMT
कांपेंगें देश के दुश्मन: नौसेना के जवानों ने किया कमाल, पहली बार ऐसे उतरे समुद्र में
X
दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए हमारे जाबांज सैनिक अपनी जान को दांव पर लगाकर मुस्तैदी से डटे रहते हैं। चाहे जल, थल और नभ कैसी भी स्थिति हो, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं।

नई दिल्‍ली। दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए हमारे जाबांज सैनिक अपनी जान को दांव पर लगाकर मुस्तैदी से डटे रहते हैं। चाहे जल, थल और नभ कैसी भी स्थिति हो, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय नौसेना(Indian Navy) भी समुद्री सीमाओं पर दुश्‍मनों को घेरने और उन्‍हें परास्‍त करने के लिए 24 घंटे वहां तैनात रहती है। वहीं नौसैनिकों को समुद्र में दूसरों की रक्षा के लिए कई जानलेवा मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें... PM मोदी ने सेना को सौंपा बेहद उन्नत अर्जुन टैंक और चेन्नई को दी सौगात

समुद्री जहाज के ऊपर हेलीकॉप्‍टर

ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में समुद्र में मौजूद एक बड़े जहाज में बम होने की खबर के बाद पहली बार हेलीकॉप्‍टर से दो स्निफर डॉग (Sniffer Dog) के साथ नौसैनिकों को वहां उतरते हुए दिखाया गया है।



बता दें, इस वीडियो को ट्विटर पर पीआरओ डिफेंस, मुंबई के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नौसैनिकों के साथ दो स्निफर डॉग मिंकी और मुक्ति भी हैं। एक मॉकड्रिल के दौरान नौसैनिक नीलम नामक एक समुद्री जहाज के ऊपर हेलीकॉप्‍टर से पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें...बढ़ेगी सेना की ताकत: पीएम मोदी सौंपेंगे ये युद्धक टैंक, भारत बनेगा मजबूत

बम होने की खबर

दरअसल ड्रिल के मुताबिक, उन्‍हें उसमें बम होने की खबर मिली है। वे उसे निष्क्रिय करने पहुंचे हैं। इस दौरान वे अपने साथ दोनों स्निफर डॉग को भी लेकर नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही इस वीडियो के साथ कैप्‍शन लिखा गया है, 'भारतीय नौसेना में पहली बार। वेस्‍टर्न नेवल कमांड के क्‍लियरेंस डाइवर्स नौसेना के हेलीकॉप्‍टर से समुद्र के बीच स्थित एक प्‍लेटफॉर्म पर विस्‍फोटक सूंघने वाले दो स्निफर डॉग मिंकी और मुक्ति के साथ उतरे। यह प्रस्‍थान नामक एक्‍सरसाइज का हिस्‍सा है। इसमें कृत्रिम बम होने की सूचना दी गई थी।' ये रहा ट्वीट



ये भी पढ़ें...जेल में बंद SIMI के कई कैदीः छोड़ा खाना-पीना, ये खतरनाक मांगें, बना रहे दबाव

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story