×

दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने दिया ये तोहफा

भारतीय रेलवे ने दिवाली से पहले यात्रियों की बड़ी खुशखबरी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार से 10 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Aug 2023 6:39 AM GMT
दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने दिया ये तोहफा
X

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने दिवाली से पहले यात्रियों की बड़ी खुशखबरी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार से 10 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को फायदा मिलेगा।

इन सभी नई ट्रेनों को 'सेवा सर्विस' का नाम दिया गया है। ये सभी ट्रेनें पैसेंजर ट्रेनें हैं। इनमें से कुछ रोजाना और कुछ हफ्ते में छह दिन चलेंगी। सेवा सर्विस ट्रेन दिल्ली और शामली, भुवनेश्वर और नारायणगढ़ शहर, मुरकंगसेलेक और डिब्रूगढ़, कोटा और झालावाड़ तथा कोयंबटूर और पलानी के बीच प्रतिदिन चलेंगी।

यह भी पढ़ें…डेंगू मरीजों से मिलने गए थे केंद्रीय मंत्री, फेंकी गई स्याही

इसके अलावा जो सेवा सर्विस ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेंगी उनमें वडनगर और महेसाणा, असारवा और हिम्मतनगर, करूर और सलेम, यशवंतपुर और तुमुकुर और कोयंबटूर और पोल्लाची के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा- बहुत बुरी हालत में भारत की अर्थव्यवस्था

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक दैनिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से शामली के लिए नई सेवा सर्विस ट्रेन (संख्या 51917/51918) शुरू की गई है।

ट्रेन नंबर 51917 दिल्ली से सुबह 8:40 बजे चलकर सुबह 11:50 बजे शामली पहुंचेगी। वापसी के समय यह शामली से दोपहर 2 बजे चलकर शाम 5:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story