×

Lawrence Bishnoi Gang: इंटर पोल ने जारी किया लुक आउट नोटिस, आखिर क्या संबंध है विक्रम बराड़ और गोल्डी बराड़ में

Lawrence Bishnoi Gang: गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ बाहर से गैंग का संचाल कर रहे हैं। सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड में भी गोल्डी बराड़, विक्रम बऱाड़ और लॉरेन बिशनोई गैंग का नाम सामने आया था।

Anant Shukla
Published on: 6 July 2023 1:56 PM GMT
Lawrence Bishnoi Gang: इंटर पोल ने जारी किया लुक आउट नोटिस, आखिर क्या संबंध है विक्रम बराड़ और गोल्डी बराड़ में
X
Lawrence Bishnoi Gang (Photo-Social Media)

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेन बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर लगातार लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। अब तो इंटरपोल ने भी इस गैंग के दो सहयोगियों को लुक आउट नोटिस जारी किया है, जो बाहर से गैंग का संचालन कर रहे हैं। इसमे गोल्डी बराड़ सबसे बड़ा टार्गेट है। गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ बाहर से गैंग का संचाल कर रहे हैं। सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड में भी गोल्डी बराड़, विक्रम बऱाड़ और लॉरेन बिशनोई गैंग का नाम सामने आया था।

जांच एजेंसियों की माने तो विक्रम बराड़ इस समय दुबई में रह रहा है। बिश्नोई गैंग पर सिकंजा कसने के लिए इस गैंग के खिलाफ सभी मामले एनआईए को सौंप दिया गया है। एनआईए ने जांच में बिश्नोई ग्रुप का संबंध आईएसआई और खालिस्तानियों के साथ पाया है। गौरतबल है कि जब इंटरपोल रोड नोटिस जारी करता है तब जो देश इसके सदस्य हैं अपराधी को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद रेड कार्नर नोटिस जारी करने वाले देश को तत्काल सूचित करना पड़ता है। गिरफ्तारी के बाद देश में प्रत्यर्पण कर दिया जाता है।

कौन है विक्रम बराड़, लॉरेन बिश्नोई ने विदेश भागने में मदद

विक्रम बराड़ का पूरा नाम विक्रमजीत बराड़ है। ये मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। इस समय यह विदेश में रहकर गैंग का संचाल करता है। इसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2017 में इनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल का करीबी दोस्त है। आनंदपाल के मारे जाने के कुछ समय के बाद इसका संपर्क लॉरेन के साथ हुई। माना जा रहा है कि लॉरेन ने ही इसे विदेश भागने में मदद की।

कौन है लॉरेन बिश्नोई

लॉरेन बिश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर है। इसके खिलाफ सैकड़ों में मामला दर्ज है। ये जेल में रहते हुए अपने गैंग संचालन कर रहा है। बाहर से बिश्नोई गैंग का संचालन कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ और उसका भाई सचिन बिश्नोई कर रहा है। पुलिस ने बताया की इस गैंग में करीब एक हजार लोग जुड़े हुए हैं। लॉरेन गैंग मुख्य रूप से शार्प शूटर्स, केरीयर, सप्लायर, रैकी पर्सन, लॉजिस्टिक स्पोट बॉय, शेल्टर मेन और सोशल मीडिया की टीम शामिल है। लॉरेंन इस गैंग का मुखिया है तो गोल्डी बराड़ रीढ़ की हड्डी।

कौन है गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ ने की भागने में की थी मदद

गोल्डी बराड़ लॉरेन बिश्नोई का सबसे खास दोस्त है। बाहर रहकर बिश्नोई गैंग का संचालन कर रहा है। इसे बिश्नोई गैंग की रीढ़ की हड्डी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार ये इस समय कनाडा में हैं। वहीं से वह हत्याएं करवा रहा है। गोल्डी बराड़ को विदेश जाने में विक्रम बराड़ ने ही मदद की थी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story